National News – लखीमपुर खीरी हिंसा : प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी, तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं -राहुल गांधी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

National News. लखनऊ से लखीमपुर जा रही प्रियंका को कई घंटे की आंखमिचौली के बाद सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया है. उन्हें सीतापुर में उन्हें गेस्ट हाउस में रखा गया है जहां उनकी धक्का मुक्की भी हुई है. लखीमपुर जाने की कोशिश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और यूपी पुलिस के बीच रातभर लुकाछुपी का खेल चलता रहा.

इस बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन और नेता प्रियंका गांधी के समर्थन में ट्वीट किया है. राहुल गांधी ने लिखा है कि प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे। #NoFear #लखीमपुर_किसान_नरसंहार”

प्रियंका और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक, पुलिस वालों से मांगी आदेश की कॉपी
बता दें कि रविवार आधी रात के करीब प्रियंका गांधी जैसे ही लखनऊ के अपने घर से निकलीं उनकी लखनऊ पुलिस से नोकझोंक हो गई. प्रियंका को रोकने पहुंची पुलिस से प्रियंका ने सवाल पूछा कि उन्हें किसके आदेश से रोका जा रहा है. प्रियंका ने कहा कि उनके पास आदेश कहां है, ऑर्डर ना मिलने पर प्रियंका पैदल ही चल पड़ीं.

प्रियंका बोलीं- मैं सिर्फ किसानों का दर्द बांटने जा रही
प्रियंका ने कहा, “आज जो हुआ है वो बहुत गलत हुआ है. ये किसानों का देश है ये सरकार किसानों को कुचलने की कोशिश कर रही है. मैं वहां कोई क्राइम करने तो नहीं जा रही हूं, मैंने जब पुलिस से पूछा ऑर्डर कहां है तो सीओ के पास कोई जवाब नहीं था. मैं सिर्फ उन किसानों का दर्द बांटने जा रही हूं. मैं पीड़ितों के परिवारों से मिलने जा रही हूं. उनके आंसू पोंछने जा रही हूं. पीड़ितों का दर्द साझा करने जा रही हूं. आज जो हुआ वह दिखाता है कि सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है. उन्हें खत्म करने की राजनीति हो रही है.”

पुलिस को चकमा देकर दूसरे रूट से निकलीं
प्रियंका गांधी घर से निकलीं तो उनके काफिले को लखनऊ से निकलते ही इटौंजा इलाके में पुलिस ने रोकने की कोशिश की, सड़क पर ट्रक खड़े कर गाड़ियां लगाकर रोका गया, उनका सुरक्षा काफिला तो वहां रुक गया लेकिन प्रियंका की गाड़ी पुलिस को चकमा देते हुए आगे निकल गईं. प्रियंका को फिर सीतापुर में टोल पर रोकने की घेराबंदी पुलिस ने की लेकिन यहां भी प्रियंका पुलिस को चकमा देकर किसी दूसरे रूट से निकल गईं.

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ बदसलूकी का आरोप
रात भर पुलिस और प्रियंका के बीच लुका छिपी का ये खेल चलता रहा लेकिन घंटों की लुकाछिपी के बाद आखिर उन्हें सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया है. कांग्रेस ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ भी पुलिस की जोर जबरदस्ती का वीडियो जारी किया है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।