National News – साहित्यकार एवं शिक्षक गुरुदीन वर्मा बने शिक्षक संघ के ब्लॉक प्रवक्ता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

पिण्डवाड़ा (राजस्थान)। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की उपशाखा पिण्डवाड़ा की कार्यकारिणी के हुए चुनाव में साहित्यकार एवं शिक्षक गुरुदीन वर्मा को ब्लॉक प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
साहित्यकार गुरुदीन वर्मा ने बताया कि वह पिछले 12 वर्ष से इस शिक्षक संघ में सक्रिय पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और संगठन में उनकी निष्ठा , कर्मठता और सक्रियता को देखते हुए उनको संघ की नवनिर्वाचित पिण्डवाड़ा ब्लॉक की कार्यकारिणी में ब्लॉक प्रवक्ता नियुक्त किया है।
वर्मा ने कहा कि वह एक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और एक साहित्यकार के रूप में अपनी भूमिका बहुत ही निष्ठा, कर्मठता एवं सक्रियता से निभा रहे हैं।
ज्ञात हो कि साहित्यकार वर्मा पिछले 3 महीने में 20 काव्य मंचों पर ऑनलाइन काव्य कर चुके हैं और विभिन्न काव्य मंचों से 25 बार सम्मान पत्र भी पा चुके हैं।
वर्मा की रचनाएँ लगभग 20 मासिक पत्रिकाओं एवं 10 समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी है तथा 2 पुस्तकें भी प्रकाशित हो गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।