National News. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की कि कांग्रेस पार्टी आगामी यूपी चुनावों में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें देगी। चौहान ने कहा, भाजपा पार्टी मध्य प्रदेश में आगामी उपचुनावों व चुनावों में पहले ही महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटें दे चुकी है। शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर जिले में जोबट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे, उसमें उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा, लेकिन हमारे यहां 50 प्रतिशत (चुनाव टिकटों में आरक्षण) है। चार उपचुनावों में हमारे पास दो महिलाएं उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि अगर कोई महिला चुनाव लड़कर समाज में बदलाव लाना चाहती है तो वह कांग्रेस में शामिल हो सकती है और महिला शक्ति और सहानुभूति क्रांति ला सकती है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि वह यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को कुल चुनावी टिकट का 40 प्रतिशत देगी। ये टिकट सिर्फ जाति या धर्म के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर दिए जाएंगे।
मध्यप्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों- पृथ्वीपुर, जोबट और रायगांव और एक लोकसभा सीट- खंडवा पर उपचुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, उपचुनाव 30 अक्तूबर को होंगे और वोटों की गिनती और परिणामों की घोषणा 2 नवंबर को जाएगी।


