National News – राहत की खबर: बड़ा हादसा टलने से 2348 यात्रियों की बची जान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

चलती ट्रेन पर अचानक गिरने लगे थे पत्थर, मानो जैसे कोई धमाका हुआ

कर्नाटक में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से टल गया। सुबह करीब 3 बजकर 50 मिनट पर कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस के 5 डिब्बे बेंगलुरू मंडल के टोपपुरू-सिवदी के बीच अचानक पटरी से उतर गए।

दक्षिण पश्चिम रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के समय सभी 2348 यात्री सुरक्षित हैं। किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस आज सुबह जब टोपपुरू-सिवदी के बीच से गुजर रही थी तभी अचानक पहाड़ के पत्थर टूटकर नीचे गिरने लगे। पटरियों पर पत्थर आ जाने के कारण कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। ड्राइवर में समझदारी दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को रोक दिया, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दक्षिण पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने हादसे का जायजा लिया। पटरियों के पास से पत्थरों को हटाने का काम जारी है।

बता दें कि हादसा क्योंकि रात करीब 3 बजकर 50 मिनट पर हुआ, उस वक्त लोग ट्रेन में सो रहे थे। ट्रेन में मौजूद यात्रियों के मुताबिक हादसे के दौरान ट्रेन पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। एक समय तो ऐसा लगा जैसे कोई धमाका हुआ है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।