पुणे। शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की राष्ट्रीय इकाई महाराष्ट्र के द्वारा प्रतिवर्षानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत सावित्रीबाई फुले की स्मृति में मातृशक्ति सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन पुना महाविद्यालय पुणे (महाराष्ट्र) में सम्पन्न हुआ।
राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय महाराष्ट्र की संत परम्परा का सामाजिक-साहित्यिक योगदान था।
जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने बताया कि समारोह में संस्था द्वारा लगातार पंचम वर्ष में महिलाओं को शिक्षा, साहित्य, सांस्कृतिक व समाजसेवा में श्रेष्ठ कार्यो के लिये मातृशक्ति सम्मान राष्ट्र की प्रमुख वीरांगनाओं, कवयित्री, समाजसेवी हस्तियों के नाम से प्रदान किया गया, जिसमें राजस्थान से एकमात्र डॉ. रूपा व्यास को महादेवी वर्मा सम्मान-2022 से पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अलंकृत किया गया।
उपर्युक्त सम्मान के अंतर्गत देश की 5 महिलाओं का चयन “महादेवी वर्मा सम्मान-2022” हेतु किया गया है, जिनमें राजस्थान से रावतभाटा की डॉ. रूपा व्यास को चयनित किया गया है,जो कि राजस्थान वासियों के लिए गर्व का विषय है। इस संस्था द्वारा यह सम्मान प्राप्त करने वाली डॉ. रूपा राजस्थान की प्रथम महिला बन गई हैं।