National News –  प्रधानमंत्री आज करेंगे टेरी विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी) के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन, टेरी का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है।
इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय ‘टूवर्ड्स अ रेजीलियंट प्लैनेट: एनश्योरिंग अ सस्टेनेबल एंड इक्वीटेबल फ्यूचर’ (परिस्थिति अनुकूल ग्रह की ओर: सतत और समतावादी भविष्य को सुनिश्चित करना) है।
शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, सतत उत्पादन, वैश्विक साझा संसाधन और उनकी सुरक्षा जैसे वृहद विषयों पर चर्चा होगी।

आज 16 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में डॉमिनिक गणराज्य के राष्ट्रपति श्री लुई एबीनादेर, गयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव सुश्री अमीना जे. मोहम्मद, विभिन्न अंतर-सरकारी संगठनों के प्रमुख, 12 से अधिक देशों के मंत्री/राजदूत तथा 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।