National News – पेगासस केस में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, उठाए ये सवाल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस जासूसी मामले में स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पेगासस जासूसी केस की जांच तीन सदस्यीय समिति करेगी. कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि लोगों की जासूसी किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं की जा सकती. इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने पेगासस केस को लोकतंत्र पर हमला बताया है. उन्होंने सवाल उठाया कि पेगासस को भारत में लेकर कौन आया?

राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस को किसने खरीदा है? पेगासस को कोई प्राइवेट व्यक्ति नहीं खरीद सकता है. हमने पेगासस का मुद्दा संसद में उठाया. पेगासस केस लोकतंत्र पर हमला है. उन्होंने कहा कि एसआईटी बनना अच्छा कदम है.पेगासस सॉफ्टवेयर सरकार की ओर से खरीदा गया. राहुल गांधी ने न्यूज़ नेशन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार जासूसी मामले पर कुछ ना कुछ छुपा रही है. इसलिए कोई जवाब नहीं दे रहा है. हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं. हमें इंतजार है रिपोर्ट का.

वहीं, कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि लोगों की जासूसी किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं की जा सकती. सुप्रीम कोर्ट ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है जांच करने के लिए 8 सप्ताह का समय दिया है। इस समिति की निगरानी शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर.वी. रवींद्रन करेंगे, जिन्हें पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक जोशी डॉ संदीप ओबेरॉय द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।