इंटरनेशनल फॉरम ऑफ पीस अकैडमी तथा वर्ल्ड पीस फेडरेशन, बांग्लादेश द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2022 को अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल प्रोग्राम में राजस्थान की बेटी रूपा व्यास को उनकी शैक्षणिक, साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों में अतुलनीय अनवरत योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
वही 18 फरवरी 2022 को ब्राज़ील की संस्था आई.टी. एम. यू. टी द्वारा रॉयल डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया जो कि रावतभाटा राजस्थान सहित भारत के लिए विशेष सम्मान की बात है।
गौरतलब है कि रूपा व्यास को उपराष्ट्रपति द्वारा राजस्थान साहित्य अकादमी, दलित साहित्य अकादमी दिल्ली, सावित्री बाई फुले सम्मान (बेंगलुरु), इंडियन बेस्टीज अवॉर्ड (राजस्थान), सुभद्रा कुमारी सम्मान (प्रयागराज), ग्लोबल एजुकेटर अवॉर्ड (हरियाणा), ग्लोबल लिटरेसी अवॉर्ड (दिल्ली), नारी रत्न सम्मान, सुपर वूमेन अवॉर्ड आदि द्वारा भी साहित्यकार और शिक्षिका के रूप में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
रूपा व्यास बदलाव मंच राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक संगठन की अध्यक्षा, कवयित्री, लेखिका, मोटिवेशनल स्पीकर, गायिका व समाज सेविका हैं। उन्हें राजस्थान गौरव समेत 400 से अधिक उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है।