National News – 4 केंद्रीय, 35 राज्यों के मंत्रियों पर गंभीर केस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

296 विधायक और 67 सांसदों पर आपराधिक केस, दोषी होने पर अयोग्य घोषित होंगे

    • *एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में किया खुलासा
    • *बिहार में माननीयों पर सबसे अधिक केस
    • *4 केंद्रीय 35 राज्यों के मंत्रियों पर गंभीर केस

राजनीति के अपराधीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर है कि माननीय अब अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों का खुलासा कर रहे हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने कहा है कि कुल 363 सांसद, विधायक आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं. अगर इनके ऊपर आरोप साबित होते हैं तो जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत उन्हें अयोग्य करार दिया जाएगा. केंद्र राज्यों में 39 मंत्रियों ने भी जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा आठ के तहत दर्ज आपराधिक मामलों की घोषणा की है. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक चार केंद्रीय मंत्री राज्यों में 35 मंत्री हैं, जिन्होंने आपराधिक मामलों की सूचना दी है.

6 साल के लिए हो सकते हैं अयोग्य
कानून की धारा आठ की उप-धाराएं (1), (2) (3) में प्रावधान है कि इनमें से किसी भी उप-धारा में उल्लिखित अपराध के लिए दोषी व्यक्ति को दोषसिद्धि की तारीख से अयोग्य घोषित किया जाएगा. उनकी रिहाई के बाद से छह साल की अवधि के लिए वह अयोग्य बना रहेगा.

15 फीसद माननीयों पर दर्ज हैं मामले
चुनाव सुधारों की दिशा में काम करने वाले संगठन एडीआर नेशनल इलेक्शन वाच ने 2019 से 2021 तक 542 लोकसभा सदस्यों 1,953 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया है. इसकी रिपोर्ट के मुताबिक 2,495 सांसदों, विधायकों में से 363 (15 प्रतिशत) ने घोषणा की है कि उनके खिलाफ कानून में सूचीबद्ध अपराधों के लिए अदालतों द्वारा आरोप तय किए गए हैं. इनमें 296 विधायक 67 सांसद हैं.

भाजपा में सबसे अधिक माननीयों पर दर्ज मामले
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी में ऐसे सांसदों विधायकों की संख्या सबसे अधिक है. बीजेपी के 83 सांसद विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं कांग्रेस में 47 तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में 25 ऐसे सांसद, विधायक हैं. एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि मौजूदा लोकसभा में 24 सांसदों के खिलाफ 43 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं 111 मौजूदा विधायकों के खिलाफ कुल 315 आपराधिक मामले 10 साल या उससे अधिक समय से लंबित हैं. एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बिहार में 54 विधायक ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके बाद केरल का नंबर आता है. केरल में 42 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।