National News – Shopian Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

National News : कश्मीर के शोपियां (Shopian) जिला के चक्क चोलां क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज यानी बुधवार सुबह मुठभेड़ (Shopian Encounter) शुरू हो गई है.

दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग (heavy firing) जारी है. स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों को क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके उपरांत क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया. इसी दौरान आतंकियों का सुरक्षाबलों से सामना हो गया.

आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी

(Shopian Encounter) बता दें कि इस सर्च अभियान के दौरान सबसे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी. आतंकियों ने इस चेतावनी को अनसुना कर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से फायरिंग की जा रही है. शुरूआती जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया गया है। फिलहाल अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं.

TRF जिला कमांडर आदिल अहमद वानी

गौरतलब है कि कश्मीर के शोपियां जिला में गत 20 अक्टूबर को सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन TRF के 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था. इसमें टीआरएफ का जिला कमांडर आदिल अहमद वानी भी शामिल था. यहां यह बता दें कि आदिल वहीं आतंकी था जिसने टारगेट किलिंग के तहत गत अक्टूबर महीने में पुलवामा में बाहरी श्रमिक साकिर अहमद वानी निवासी सहारनपुर उत्तरप्रदेश की हत्या की थी.

नापाक साजिश कामयाब नहीं होने देंगे

मामले को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह का कहना है कि कश्मीर में गिनती के बचे हुए आतंकियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा. कश्मीर में पाकिस्तान के इशारे पर गिनती के आतंकी कश्मीर में शांति का माहौल खराब करने में जुटे हैं. कश्मीर में मुस्तैद पुलिस के जवान और अन्य सुरक्षा एजेंसियां दुश्मन देश की इस नापाक साजिश को कामयाब नहीं होने देंगी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।