National News Today – आज की मुख्य खबरें |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Contents

National News – 1

 

अयोध्या में एक चौराहे का नाम होगा लता मंगेशकर- सीएम योगी

यूपी में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर प्रचार अभियान तेज है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेशकर के नाम पर लता मंगेशकर अकादमी बनाने का ऐलान किया है.

कासगंज की रैली में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लता मंगेशकर अकादमी बनाएंगे.

इसके साथ ही उन्होंने ये भी एलान किया है अयोध्या में भी श्री राम को चाहने वाले लता मंगेशकर के नाम पर एक प्रमुख चौराहे का नाम रखा जाएगा. यह सरकार का संकल्प है. हमें उन्हें सम्मानित करेंगे.

National News – 2

10 रुपये के सभी सिक्के लीगल टेंडर

राज्यसभा में पूछा गया कि 10 रुपये का सिक्के को नकली बताकर देश के कई इलाकों में स्वीकार नहीं करने की शिकायतें आई हैं.

सरकार इस लीगल टेंडर बनाये रखने के लिए क्या कदम उठा रही है. साथ ही उन्होंने सरकार से पूछा था कि 10 रुपये के सिक्के नहीं स्वीकार करने पर क्या किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.

उत्तर देते हुए केंद्र सरकार ने साफतौर पर कहा है कि विभिन्न आकार, थीम और डिजाइन में भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र के तहत मिंटेड और आरबीआई द्वारा सर्कुलेट किए गए 10 रुपये के सिक्के लीगल टेंडर हैं.

ये सिक्के पूरी तरह मान्य हैं और ये नकली नहीं हैं. सरकार की ओर से कहा गया कि 10 रुपये के सिक्कों को सभी प्रकार के लेन-देन के लिए लीगल टेंडर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।