Neet Result 2022 – नीट यूजी 2022 परीक्षा के परिणाम आज होंगे जारी

sadbhawnapaati
2 Min Read

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी किए गए नोटिस में पहले ही बताया जा चुका है कि नीट यूजी 2022 के परिणाम को 07 सितंबर, 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। परिणाम के जारी होते ही मेडिकल के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी परीक्षा के करीब 18 लाख छात्रों को राहत मिलेगी। जो भी उम्मीदवार इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले नोटिस की तारीख के अनुसार ही नीट यूजी 2022 की उत्तर कुंजी को 31 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवारों को  31 अगस्त से 02 सितंबर रात 11.50 बजे तक आसंर की पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।

लंबे समय से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सोशल मीडिया पर परिणाम जारी करने की मांग कर रहे थे। परीक्षा हुए लगभग दो महीने का समय हो गया था। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से नीट यूजी 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन की संख्या के मामले में नीट देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसके बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट और जेईई मेन का स्थान है।

Share This Article