कभी किसी पद के लिए अर्जी नहीं दी, जब पद छोड़ने का कहा जाएगा छोड़ दूंगा – कमलनाथ 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन चुनाव चल रहे हैं तो एक व्यक्ति एक पद व्यवस्था को लेकर दबी-छिपी हुई तरह से प्रदेश में इसके पालन की बातें चल रही हैं और आज कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्होंने कभी किसी पद के लिए कोई अर्जी नहीं दी। उन्हें जब भी पद छोड़ने को कहा जाएगा, वे तत्काल छोड़ देंगे। 

मध्य प्रदेश में डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन कांग्रेस में अभी भी सब कुछ ठीक-ठाक नहीं लगता है। प्रदेश में दो महत्वपूर्ण पदों पर कमलनाथ काबिज हैं जिनमें प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जैसी जिम्मेदार पद भी हैं।

आज उन्होंने मीडिया से चर्चा में अपने पदों को लेकर साफ-साफ कह दिया कि उन्होंने कभी कोई अर्जी किसी पद के लिए नहीं दी।

हाईकमान ने एक मई 2018 को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी और उसे स्वीकार किया। अब जब भी पद छोड़ने का कहा जाएगा तो वे छोड़ भी देंगे। कमलनाथ ने कहा कि उन्हें कभी किसी पद व कुर्सी का मोह नहीं रहा है।

जनता तय करेगी सिंधिया की चुनौती

कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस के लिए कितनी बड़ी चुनौती है, संबंधी मीडिया के सवालों को टाल दिया। वे बोले के यह तो जनता तय करेगी। नाथ ने कहा कि पिछले चुनाव में गुना की जनता तो तय भी कर चुकी है।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि चुनाव मोड पर तो भाजपा जाती है। कांग्रेस की तो हमेशा चुनाव की तैयारी रहती है। नेताओं से निरंतर संवाद चलता रहता है।

जी-23 की सभी मांग मान ली


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस में गैर गांधी परिवार की बात करने वाले जी- 23 के नेताओं को लेकर कहा कि उन सभी के साथ सालों काम किया है। उन लोगों की सभी मांग मान ली हैं और चुनाव प्रक्रिया चल रही है। उसमें सारी चीजें जल्द सामने आ जाएंगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।