कैंसर जागरूकता की दिशा में समाचार ग्रह की पहल, 23 दिसंबर को विशेष टॉक शो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

महिलाओं में कैंसर जागरूकता को लेकर “समाचार ग्रह” का विशेष टॉक शो जागृत महिला – सशक्त भारत

इंदौर
भोपाल एवं इंदौर से प्रकाशित होने वाला मध्यप्रदेश का प्रतिष्ठित समाचार पत्र समाचार ग्रह अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को एक नई दिशा देते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित विशेष टॉक शो “जागृत महिला – सशक्त भारत” का आयोजन 23 दिसंबर 2025 को सरोवर पोर्टिको इंदौर में करने जा रहा है। समाचार ग्रह महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को निरंतर प्रमुखता से उठाता रहा है।

वर्तमान समय में महिलाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का बढ़ता खतरा सामाजिक एवं स्वास्थ्य दोनों ही दृष्टि से गहन चिंता का विषय बनता जा रहा है। समय पर जानकारी के अभाव, जागरूकता की कमी और संकोच के कारण अनेक महिलाएँ प्रारंभिक जांच से वंचित रह जाती हैं। इसी सामाजिक दायित्व के निर्वहन के अंतर्गत समाचार ग्रह द्वारा यह विशेष टॉक शो आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कैंसर से संबंधित सही और वैज्ञानिक जानकारी, समय पर जांच की आवश्यकता, रोकथाम के उपाय, उपचार की आधुनिक पद्धतियाँ एवं सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक, महिला स्वास्थ्य विशेषज्ञ, कैंसर विशेषज्ञ, कैंसर सर्वाइवर एवं समाज के प्रतिष्ठित वक्ता अपने अनुभव साझा करेंगे तथा उपस्थित महिलाओं के प्रश्नों का समाधान करेंगे।

यह टॉक शो न केवल एक संवादात्मक मंच होगा, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास, जागरूकता और स्वास्थ्य के प्रति सजग बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। समाचार ग्रह का यह प्रयास महिलाओं को यह संदेश देने का है कि “कैंसर से डर नहीं, जागरूकता से जीत” संभव है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।