भोपाल में NIA खोलेगी दफ्तर :आतंकी गतिविधियों पर काबू पाने की पूरी तैय्यारी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल. एमपी में आतंकवादी संगठन सिमी की घुसपैठ, राजधानी भोपाल में सिमी आतंकियों का जेल ब्रेक और फिर बांग्लादेशी आतंकियों की गिरफ्तारी ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के कान खड़े कर दिए हैं. शांति के टापू मध्य प्रदेश पर आतंकी संगठनों का नया ठिकाना बनता जा रहा है. इसे रोकने के लिए अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी अपना दफ्तर भोपाल में खोल रही है. NIA अधिकारियों ने इस सिलसिले में डीजीपी सुधीर सक्सेना से मुलाकात भी की.

भोपाल में एनआईए अपनी नई ब्रांच खोल रही है.  इस ब्रांच में एनआईए के अधिकारी बैठेंगे. आईजी या फिर डीआईजी रैंक के अधिकारी इस ब्रांच के प्रमुख रहेंगे. एनआईए की देश में ये 13वीं ब्रांच है जो एमपी में खोली जा रही है. मध्यप्रदेश में फैले आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के NIA ने अपना ये नया ठिकाना बनाया है. बांग्लादेशी आतंकी केस की जांच कर रही एनआईए को कई बड़े इनपुट मिले हैं.

NIA कर रही है जांच

आतंकियों के लिए मध्यप्रदेश नया सॉफ्ट टारगेट है. यहां पर भले ही वे किसी बड़ी घटना को अंजाम न दें, लेकिन यहां पर बैठकर वो देश भर में देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. हाल ही में भोपाल में बांग्लादेशी आतंकियों को एटीएस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू की थी. लेकिन मामला अंतर्राष्ट्रीय होने की वजह से  एनआईए ने जांच अपने हाथों में ली. अब इस पूरे मामले की जांच एनआईए कर रही है.

 ये है पूरा मामला…

जमात-ए-मुजाहिद्दीन (JMB) प्रतिबंधित आतंकी संगठन है. इन्हें भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र से एमपी एटीएस ने पकड़ा था. जिस वक्त इन्हें पकड़ा गया, उस वक्त ये सभी रिमोट बेस स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे. इस स्लीपर सेल के जरिए देश विरोधी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश थी. इन आतंकियों के नाम फजहर अली, मोहम्मद अकील, जहूर उद्दीन और फजहर जैनुल हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।