निजी स्कूलों में फीस के विरोध के बहाने सिंधिया को काले झंडे दिखाने की थी तैयारी, कांग्रेसी गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सिंधिया के आने के पहले ही साेमवार काे इंदाैर में राजनीति गरमा गई। निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूली के विरोध में कांग्रेस ने सुबह-सुबह ही विधानसभा -2 में खोला मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस ने विस क्षेत्र के सभी 18 वार्डाें में सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से कांग्रेसियों ने सरकार से निजी स्कूलों द्वारा बच्चों से फीस वसूली रोकने की मांग की।

बिना अनुमति के सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल ले गई। ऐसा कहा जा रहा है कि इस अभियान के बाद ही कांग्रेसियों ने सिंधिया को काले झंडे दिखाने की योजना बनाई थी। चिंटू चौकसे का कहना था कि कुंभकरण सरकार और रावण रूपी मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों की फीस में अभी तक कोई रियायत नहीं दी गई है। लंबे समय से कोरोनावायरस के चलते सभी को आजीविका चलाने में दिक्कत हो रही है। चौकसे ने कहा कि इंदौर में हजारों बसें बंद पड़ी हैं। इनके 10 हजार कर्मचारी बेरोजगार हैं। सरकार इनके बारे में भी कुछ नहीं सोच रही है। सरकार उनका दर्द नहीं बांट रही है। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। यह सब सरकार को हम सौंपेंगे। चौकसे ने कहा कि हम मुख्यमंत्री को जगाते हुए कहेंगे कि दो महीने के और हो, इसमें कुछ अच्छा काम कर लो। ईश्वर ने समय दिया है काम कर लो, बाद में किसी काम के नहीं बचोगे

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
26 Comments