निवाड़ी: पुलिस विभाग का डॉग चुराने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, पांचों उत्तर प्रदेश के रहने वाले

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

ओरछा में सप्ताहभर पहले हुए पुलिस के स्पेशल डॉग चोरी मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपी शादी अटेंड करने आए थे। लौटते समय डॉग दिखा तो अपनी स्कॉर्पियो में भर ले गए थे। पुलिस ने स्कार्पियो भी जब्त कर ली है।

बता दें कि 19 अप्रैल 2022 की दरमियानी रात ओरछा के रामराजा मंदिर के पीछे से पुलिस विभाग का लेब्रा प्रजाति का डॉग चोरी हो गया था।
डॉग को तो पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने चंद घंटों में उत्तर प्रदेश के चिरगांव से डॉग चोरी करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर लिया था।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हेमंत साईं, अनु सरवरिया, गौरव उर्फ तनु पाठक, रानू राजपूत और रोहन पुरोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे 19 तारीख को ओरछा में आयोजित शादी समारोह में आए थे।

इस दौरान उन्होंने घूमता हुआ लेब्रा प्रजाति का डॉग देखा। अच्छी नस्ल का होने के कारण वे उसे अपने साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा कर ले गए थे। पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के हाई प्रोफाइल लोग हैं। इनमें से एक आरोपी डॉग का बेहद प्रेमी बताया जा रहा है, जिसके चलते इसने चोरी की योजना बना ली।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।