67 वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 के लिए नॉमिनेशन सूची जाहिर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
67 वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 के लिए नॉमिनेशन सूची जाहिर हो गई है। इस सूची में देश के तमाम बड़े कलाकारों और फिल्मों को शामिल किया गया है।
इन्हीं में “बेस्ट एक्टर फीमेल” श्रेणी में अभिनेत्री विद्या बालन को फिल्म “शेरनी” और अभिनेत्री तापसी पन्नू को फिल्म ” रश्मि रॉकेट” के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन सूची में शामिल किया गया है।
फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 के लिए फिल्मों की रिलीज डेट अवधि 1 जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 होनी थी। समय के चलते हुए फिल्मफेयर ने उन फिल्मों को भी इस सूची में शामिल किया है, जिन्हें यूं तो सिनेमाघरों में रिलीज होना था लेकिन उन्हें कोरोना महामारी के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना पड़ा।
इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा की फिल्म “साइना” से जुड़े कलाकारों को भी फिल्मफेयर नॉमिनेशन में शामिल किया गया है। अभिनेता मानव कौल को फिल्म “साइना” के लिए “बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल” श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है।
संगीतकार अमाल मलिक को फिल्म”साइना” के ” बेस्ट म्यूजिक”, श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है। इसी तरह फिल्म “साइना” के गीत “परिंदा” के लिए गीतकार मनोज मुंतशिर को नॉमिनेट किया गया है।

67 वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन 30 अगस्त को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।