महान नहीं, बदनाम है भारत- कमलनाथ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि भारत महान नहीं अब भारत बदनाम है। हालत ये है कि विदेशों में अब भारतीय ड्राइवरों की टैक्सी में कोई बैठने को तैयार नही है। इस स्थिति के लिए पीएम मोदी और उनकी केंद्र सरकार जिम्मेदार है। मोदी की सरकार को केंद्र में 7 साल 30 मई को पूरे हो रहे हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए, बताना चाहिए कि क्या देश नारो पर ही चलेगा ? क्या हुआ रोजगार का ? कहां पहुंची महंगाई।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और भाजपाइयों पर खुला आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अब एक नया माफिया कोविड माफिया खड़ा हुआ है। मैंने माफिया के खिलाफ शुद्ध का युद्ध अभियान चलाया था लेकिन अब भाजपा नेता वेंटिलेटर, बेड, इंजेक्शन बेच रहे हैं। जिस गड्ढे में प्रदेश धकेला जा रहा है उससे निकलना बहुत बड़ी चुनौती है। एमपी की 70 फीसदी अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है लेकिन स्थिति ये है कि मिडिल क्लास नीचे घसीटा जा रहा है, लोअर क्लास गरीब और गरीब क्लास भिखारी बन रहा है।

कमलनाथ ने कहा कोरोना से जो महामारी के हालात बने हैं उसके लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार हैं। सेकंड वेव की जानकारी महीनों से थी लेकिन किसी तरह की तैयारी नहीं की गई। वैक्सीन के डोज को लेकर चुनावो के कारण घोषणा तो कर दी गई लेकिन वैक्सीन का कहीं पता नहीं है। अब कहते हैं ग्लोबल टेंडर कराएंगे। पीसीसी चीफ ने कहा कि इनसे प्रश्न पूछे तो कहते है कि देश द्रोही हैं,सच दिखाओ तो एफआईआर दर्ज कराते हैं। नाथ ने सवाल उठाया कि शिवराज क्यों नही सारे आंकड़े जनता के सामने रखते ? क्यों नहीं बताते कि कितनो को टीका लगा ? अगर वो सॉफ्टवेयर नहीं बना पा रहे तो मैं बनवाने को तैयार हूं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा धर्म की ठेकेदार नहीं है। धार्मिक हम भी हैं लेकिन हम शो नहीं करते। उन्होंने कहा मैं कहीं भी धार्मिक स्थल जाता हूँ तो भाजपा के पेट मे दर्द होता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख लोगों की मौत हुई है जिनमे से 70 फीसदी कोविड से मरे हैं। नाथ ने कहा कि नकली इंजेक्शनों के कारण जिनकी मौतें हुई हैं उन सब को 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए। मैं इसके लिए एक एफिडेविट बनवा रहा हूं। सरकार उस एफिडेविट के आधार पर मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति दे।

कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। अगर नहीं तो खोया है, तो ऐसा विकृत विचार है। ऐसा कांग्रेस का अध्यक्ष भारत का नागरिक कहलाने का हकदार नहीं है। कमलनाथ जी की जांच करानी चाहिए। सोनिया गांधी को उन्हें पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।