अब साइबर सखियां रोकेंगी फ्रॉड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

-गांवों में बुजुर्गों और युवतियों को बताएंगी साइबर फ्रॉड से बचने की तरकीब
मप्र साइबर अपराधियों के टारगेट पर है। यहां शहर से लेकर गांव तक में लोगों को ठगा जा रहा है। साइबर अपराधियों के निशाने पर सबसे अधिक बुजुर्ग और युवतियां होती हैं।
ऐसे में अब गांवों में बुजुर्गों और युवतियों को साइबर फ्राड से बचाने के लिए साइबर सखियां तैनात की जाएंगी। ये साइबर सखियां साइबर फ्रॉड से बचने की तरकीब बताएंगी।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में गांवों में साइबर फ्रॉड रोकने के लिए प्रत्येक गांव से दो-दो युवतियों को चुना गया है और उन्हें साइबर प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण पाने के बाद वे अपने-अपने गांवों में जाकर आसपास के लोगों को खुद प्रशिक्षित करेंगी।
साइबर पुलिस से जुड़े अफसरों को उम्मीद है कि इस अभियान के जरिए गांव के लोगों को साइबर फ्राड से बचाने में काफी मदद मिलेगी। एडीजी साइबर सेल योगेश देशमुख ने अपने संबोधन में कहा, आप लोगों को नॉलेज इज पावर के सूत्र वाक्य को अपनाना होगा।

हरदा में रेवा सखी

साइबर सखी के तौर पर युवतियों को तैयार करने के लिए पहले दौर में हरदा जिले के चुना गया है। उन्हें आज तमाम तकनीकी तौर पर दक्ष लोगों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया है। यह प्रशिक्षण हरदा के कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी मनीष अग्रवाल के सहयोग से प्रदान किया गया है।
दरअसल हरदा के कलेक्टर और एसपी ने नवाचार करते हुए जिले के प्रत्येक गांव की दो-दो युवतियों को जोड़ा है। उन्हें रेवा सखी का नाम दिया गया है।
रेवा सखी के तौर पर जुडऩे वाली युवतियां अभी तक महिलाओं के बीच हिंसा रोकने, बच्चों में कुपोषण को दूर करने, बाल विवाह रोकने, टीकाकरण की प्रभावी बनाने और गांव में प्रशासन के लिए सूचना संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं।
अब रेवा सखी साइबर सखी बनने जा रही हैं। वे अब गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवतियों को साइबर फ्रॉड से बचने की तरकीब भी बताएंगी। जिले में साइबर सखी  के तौर पर 1330 युवतियों और किशोरियों का चयन किया गया है। उनकी उम्र 14 साल से 40 साल के बीच है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।