कैशलेस बिजली बिल भरने पर अब 500 रू से ज्यादा की मिल सकेगी छूट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्यप्रदेश बिजली नियामक आयोग ने हाल ही में प्रारंभ हुए नए वित्तीय वर्ष में निम्नदाब उपभोक्ताओं के लिए कई प्रकार की सुविधाएं  भी दी हैं।
पहले निम्नदाब कनेक्शन का बिजली बिल कैशलेस भरने पर आधा प्रतिशत या अधिकतम 20 रुपए छूट का प्रावधान था। अब 20 रु. की सीमा खत्म कर दी गई है। ऐसे में बड़ी राशि के कैशलेस बिजली बिल भुगतान पर ज्यादा छूट मिलेगी।
नए वित्तीय वर्ष के दूसरे सप्ताह से नई छूट के प्रावधान भी लागू हो गए हैं। गर्मी के मौसम में निम्नदाब (एलटी) के हजारों ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका बिजली बिल 50,000 से 1,00,000 रु. तक आता है।
ऐसे उपभोक्ताओं को नियामक आयोग के नए आदेश से पहले की तुलना में 20 से 30 गुना तक छूट मिल पाएगी।
पिछले वित्तीय वर्ष में यदि किसी एलटी उपभोक्ता ने 1,00,000 रु. बिजली बिल कैशलेस जमा किया तो उसे मात्र 20 रु. छूट मिलती थी, लेकिन अब यह छूट 500 रु. मिलेगी। इस तरह सवा लाख के बिल पर 600 तक छूट मिल सकेगी।
इंदौर शहर में करीब 4000 से ज्यादा का बिल कैशलेस भरने वाले लगभग 50,000 उपभोक्ताओं को नए आदेश से लाभ मिलने की उम्मीद है।

कैशलेस को मिलेगा बढ़ावा

बिजली कंपनी शुरू से ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बिजली बिल में पसंद कर रही है। इसमें बिल की राशि सीधे कंपनी अकाउंट में पहुंच जाती है।
इसी को बढ़ावा देने के लिए छूट की राशि की सीमा बढ़ाई गई है। इससे ज्यादा उपभोक्ता कैशलेस बिल जमा करेंगे।
हालांकि अभी भी इंदौर शहर में साढ़े 3 लाख बिजली उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।