नुपुर शर्मा विवाद : अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, पैगम्बर मामले के बाद भारत की 2000 से ज़्यादा वेबसाइट हुई हैक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पैगंबर मोहम्मद साहब पर पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित वसावा के मुताबिक, इस घटना के बाद इंडोनेशिया और मलेशिया के हैकर्स ने भारत के खिलाफ साइबर जंग शुरू की है। इन हैकर्स ने मुस्लिम समुदाय के हैकर्स से भी ऐसा करने को कहा था। इस बाबत अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने दोनों देशों की सरकार को पत्र लिखा गया है।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच का कहना है कि मलेशिया का ड्रैगन फोर्स मलेशिया और इंडोनेशिया का हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया, दोनों देशों के इन हैकर्स ग्रुप ने नुपुर शर्मा मामले के बाद विश्व के मुल्सिम हैकर्स से अपील की है। अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित वसावा के मुताबिक, उन्होंने अपील की है कि दुनिया भर के मुस्लिम हैकर्स भारत के खिलाफ साइबर जंग की शुरुआत करें। इतना ही नहीं, अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने ये खुलासा भी किया है कि हैकर्स के ग्रुप ने भारत की दो हजार से ज्यादा वेबसाइट हैक की है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में हैकिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। हैकर्स ने नुपुर शर्मा के घर की लोकेशन के अलावा कई अन्य अहम जानकारियां ऑनलाइन कर दी थीं। इसके अलावा असम में भी एक ऐसा मामला सामने आया था, यहां के एक लोकल चैनल में लाइव टेलीकास्ट के दौरान हैकिंग के जरिए हैकर्स ने पाकिस्तान का झंडा दिखाया था। इतना ही नहीं, ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक हो गई थी।

इसके अलावा झारखंड के राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट https://www.amarujala.com/india-news/ahmedabad-cyber-crime-branch-says-india-2000-website-hacked-after-nupur-controversy?src=tlh&position=3 हैक कर लिया गया था।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित वसावा के ने बताया कि अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दोनों देशों इंडोनेशिया और मलेशिया की सरकारों को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने दोनों हैकर्स ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई करने और इंटरपोल को लुकआउट नोटिस जारी करने के लिए लिखा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।