MY अस्पताल इंदौर न्यू चेस्ट सेंटर में कोरोना पीड़िता से अश्लील हरकत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। एमवाय अस्पताल परिसर स्थित न्यू चेस्ट सेंटर (कोविड) में भर्ती 26 वर्षीय युवती ने दो वार्ड बॉय पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। वार्ड बॉय निजी कंपनी के कर्मचारी है और उन्हें तत्काल हटा दिया है। पीड़ित परिवार ने अफसरों को शिकायत दर्ज करवाई है।

बाणगंगा निवासी युवती को संक्रमित होने पर 7 दिन पूर्व भर्ती किया गया था और दूसरी मंजिल भर्ती है। उसके पिता की 10 दिन पूर्व ही कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। मां भी ग्राउं फ्लोर पर भर्ती है। युवती ने सुबह करीब 6 बजे छोटी बहन को कॉल कर बताया कि रात करीब 2 बजे दो युवक (वार्डबॉय) ने निर्वस्त्र करने का प्रयास किया।

पीड़िता के परिजनों ने हाउस किपिंग कंपनी (यूडीआइ) के इंचार्ज रोहित को शिकायत की तो उसने कहा रात में ह्देश और शुभम की ड्यूटी थी। दोनों पूर्व में भी इस प्रकार की हरकतें कर चुके हैं। सुपरवाइजर अमन ने मामला दबाने का प्रयास किया और दोनों को तत्काल हटा दिया।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

स्वजनों ने पुलिस अफसरों को शिकायत की लेकिन टीआइ ने कहा पीड़िता को पीपीई कीट में लेकर आना पड़ेगा। इस पर परिजन गुरुवार को आने का बोलकर चले गए। मामले में अधीक्षक डॉक्टर पीएस ठाकुर से बात करने का प्रयास किया लेकिन बैठक में व्यस्त होने का बोल कर फोन काट दिया। सहायक अधीक्षक डॉ.अभय पालीवाल ने भी कहा इस संबंध में जवाब देने के लिए डॉ.ठाकुर ही अधिकृत हैं।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।