इन्दौर। विजयनगर थाना क्षेत्र के एक धोखाधड़ी मामलें में 14 हजार रुपए में आई फोन दिलवाने वाली एक अनजान फेसबुक फ्रेंड युवती के चक्कर में आकर युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया।
मामलें में पहले तो युवक ने अनजान युवती से फेसबुक पर दोस्ती की युवती ने सस्ता मोबाइल दिलाने का वादा कर युवक से रुपए लिए और डमी मोबाइल भेज दिया। विजय नगर पुलिस के अनुसार गुलाबबाग कालोनी निवासी साकेत सेन ने शिकायत करतें बताया कि फेसबुक पर उसे साक्षी नामक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी , जिसे स्वीकारने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।
साक्षी ने उसे आईफोन मात्र 14 हजार रुपए में दिलवाने का भरोसा दिया और उससे ऑनलाइन पेमेंट भी प्राप्त कर लिया। उसके बाद युवती ने एक कोरियर कंपनी के जरिए साकेत के पास डमी मोबाइल भेज दिया , जिसे वापस करने पर डिलीवरी बॉय वहां से भाग गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने डिलीवरी कंपनी सहित उक्त फेसबुक की अनजान ठगोरी युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है।


