पंचायत निर्वाचन 2022 : संपत्ति विरूपण अधिनियम का कराया जा रहा है कड़ाई से पालन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मतदान केन्द्रों में जुटायी जा रही हैं मूलभूत सुविधाएं
इंदौर। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भिक, शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी रूप से पंचायत निर्वाचन कराने के लिये व्यापक तैयारियाँ जारी हैं। इंदौर जिले में संपत्ति विरूपण अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि जनप्रतिनिधियों के नाम लिखे टेंकरों से पेयजल का वितरण नहीं किया जाये। इस संबंध में संबंधित निकायों द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई है। लोक संपत्ति सुरक्षा दस्ते बनाकर अवैध पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, नारे लेखन, नाम लेखन हटाने की कार्यवाही प्रभावी रूप से की जा रही है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने निर्देश दिये हैं कि संपत्ति विरूपण अधिनियम का पालन किया जाये। बगैर अनुमति के कहीं भी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, नारे लेखन की कार्यवाही नहीं की जाये। जिले में कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिये विभिन्न मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान केन्द्रों को मतदान के लिये तैयार किया जा रहा है। मतदान केन्द्र संबंधी जानकारी मतदान केन्द्रों पर अंकित की जा रही है। दिव्यांगों के लिये रैम्प बनाये जा रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।