अगर आप अंडे खाते हैं और उन्हें फ्रिज में रखते हैं तो हो जाएं सावधान। क्योंकि ये कारण जानने के बाद आप भी कभी नहीं रखेंगे फ्रिज में अंडा। फ्रिज में अंडे रखने पर उसके छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।
अंडे को फ्रिज में रखने के बाद उसे सामान्य ताप पर रखने पर कंडेनसेशन होने की आशंका बढ़ जाती है। कंडेनसेशन से अंडे के छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया की गति बढ़ सकती है और उसके भीतर प्रवेश करने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं। ऐसे अंडे का सेवन करना खतरनाक हो सकता है।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
रूम टेंपरेचर पर रखे गए अंडे ज्यादा दिनों तक टिकते हैं जबकि फ्रिज में रखे उबालते समय जल्दी टूट जाते हैं। केक बनाने के लिए फ्रिज में रखे अंडे सही नहीं होते। अंडों को बीट करने में दिक्कत आती है। अंडों की सफेदी सही तरीके से वाइप नहीं होती।
कई बार अंडे के ऊपरी भाग पर गंदगी रह जाती है, तो फ्रिज की दूसरी चीजों को भी संक्रमित कर सकती है। ऐसे में अंडे को फ्रिज में रखने से कई तरह के संक्रमण का खतरा हो सकता है। फ्रिज की ठंडक से अंडे के कुछ पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। कमरे के तापमान पर रखे अंडे फ्रिज में रखे अंडों की तुलना में कहीं अधिक सेहतमंद होते हैं।
[/expander_maker]