पितृ पर्वत शिवशक्ति महायज्ञ : परिक्रमा और यज्ञ देवता के जयघोष करने वाले भक्तों का उमड़ा सैलाब  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए दी गई कमल के 1500 पुष्पों की आहुतियां – दूसरे राज्यों से भी आए श्रद्धालु 

Indore Top News। पितृ पर्वत स्थित हनुमंत धाम पर चल रहे शिवशक्ति महायज्ञ में आज यज्ञशाला की परिक्रमा करने और यज्ञ देवता के जयघोष करने वाले भक्तों का सैलाब बना रहा।
संध्या को तो यज्ञशाला एवं उसके आसपास की भूमि पर पैर रखने की जगह भी बमुश्किल बच पाई। सुबह यज्ञ का शुभारंभ गोसेवा के साथ हुआ। महायज्ञ में लक्ष्मीजी की प्रसन्नता के लिए 1500 कमल पुष्पों से यज्ञशाला में अर्चना की गई।
इस अवसर पर श्री श्रीविद्याधाम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि हमारी संस्कृति में यज्ञ, दान और तप की विशेष महत्ता मानी गई है। ये तीनों तत्व पवित्र मनीषियों को भी पवित्र बनाते हैं।

महायज्ञ का पांचवें दिन आज रविवार होने से सुबह से ही पितृ पर्वत पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संयोजक आचार्य पं. उमेश तिवारी ने बताया कि यज्ञ में भागीदार बनने के लिए बड़ी संख्या में देश के अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी आ रहे हैं।
मुंबई से रवि बूबना, जयपुर से पवन शर्मा, अजमेर से संजीव खंडेलवाल, जालंधर से संजय गोकुल एवं दिल्ली से पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल भी इस यज्ञ में आहुतियां समर्पित करने आए हैं।
यज्ञ में आने वाले साधकों एवं संतों का स्वागत शैलेष पोरवाल, अमित शर्मा, सुनील मालू, शैलेष मूंदड़ा, बलदेव जाजू, नितिन माहेश्वरी, अशोक मेहता आदि ने किया। यज्ञशाला के चारों ओर परिक्रमा के लिए अनेक दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं।
प्रतिदिन यज्ञ नारायण के साथ पितरेश्वर हनुमान की आरती एवं उनकी पुष्प सज्जा का क्रम भी पहले दिन से ही चल रहा है। आज संध्या को पं. राजेश मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा माता की चौकी का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने मुख्य यजमान दीपक खंडेलवाल एवं सुनील जैन के साथ यज्ञ में सेवाएं दे रहे आचार्यों, पं. राजेश शर्मा, ब्रह्मचारी प्रशांत अग्निहोत्री, आदर्श शर्मा, आनंद शुक्ला, मनीष शर्मा सहित आचार्य मंडल के विद्वानों का सम्मान किया।
महामंडलेश्वरजी ने कहा कि यज्ञ कर्म भी तप की श्रेणी में आता है। देवताओं के निमित्त किए गए कर्म मनुष्य को अनंत सुख और आनंद की प्राप्ति कराते हैं।

महायज्ञ में ललिता सहस्त्रनाम से आज कमल के 1500 पुष्पों से अर्चना भी की गई। संयोजक आचार्य पं. उमेश तिवारी ने बताया कि लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए कमल पुष्प से अर्चना की जाती है।
इसी तरह आज सुबह गणपति, श्रीयंत्र एवं रूद्र का राजोपचार अभिषेक भी रजत मंडित पात्रों में फलों और फूलों के रस, स्वर्ण एवं रजत भस्म तथा रत्नों से किया गया।
मंगलवार को हनुमानजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा हालांकि प्रतिदिन पितरेश्वर हनुमंत का पुष्प बंगला भी पहले दिन से ही श्रृंगारित किया जा रहा है।
आज शाम को 5 हजार से अधिक भक्तों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर यज्ञ नारायण तथा हनुमानजी की आरती एवं माता की चौकी में भाग लिया।  यज्ञ 9 जून तक प्रतिदिन सुबह 9 से 12 एवं सायं 3 से 6 बजे तक होगा। इस बीच अनेक प्रमुख संत-विद्वान एवं विभिन्न राज्यों के साधक भी आएंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।