इंदौर में आई मानसून की सुहानी दस्तक, 20 जून के बाद जमकर बारिश की संभावना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

पिछले दो दिन हुई तेज बारिश के अगले ही दिन शुक्रवार को मौसम विभाग ने इंदौर में मानसून की दस्तक की घोषणा कर दी। दक्षिण- पश्चिम मानसून तय समय 20 जून से दो दिन पहले ही आ गया। लगातार तीन से चार दिन से हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम बना हुआ था। तापमान में भी लगातार कमी आ रही थी। रुक-रुक कर बारिश भी हो रही थी। इन सभी को देखकर मानसून सक्रिय होने की घोषणा कर दी गई। मौसम विभाग की मानें, तो 20 जून के बाद इंदौर सहित मालवा-निमाड़ में बारिश जोर पकड़ेगी।
मौसम विशेषज्ञ पी के शर्मा ने बताया, बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम बन रहा है। अरब सागर की ओर से भी हल्की नमी आ रही है। इस कारण अगले 24 घंटे में मानसून पूरी तरह से मप्र को कवर कर लेगा। हालांकि बारिश की शुरुआत पूर्वी मध्य प्रदेश से होगी। यहां अच्छी बारिश की संभावना है। यह सिस्टम मालवा-निमाड़ को भी भिगोएगा। हालांकि इंदौर में मानसून की दस्तक अरब सागर की ओर से माना जाता है, लेकिन पिछले दो साल से मानसून बंगाल की खाड़ी से दस्तक दे रहा है। पिछले साल भी इंदौर में अच्छी बारिश हुई थी। आंकड़ा का करीब 50 फीसदी तक पहुंच गया था। मौसम विभाग की मानें, तो निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय बना हुआ है। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के साथ इसके शनिवार तक मप्र और उम्र के अन्य क्षेत्रों में सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। खासकर बड़वानी, खरगोन, इंदौर, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, आगर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़ निवा और झांसी जिलों में ज्यादा सक्रिय हो रहा है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ रहा है।
 इंदौर में अब तक 38 मिमी बारिश रिकॉर्ड : बारिश का चक्र 1 जून से लेकर 3 अक्टूबर तक का रहता है। ऐसे में इस सीजन में अब तक इंदौर में 38 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। गुरुवार को भी 36 मिमी बारिश हुई थी। शहर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री जबकि न्यूनतम पारा 22.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
 शहर एक, बारिश के आंकड़े तीन : पूर्वी क्षेत्र में 3 घंटे में 3 इंच गिरा पानी, एयरपोर्ट क्षेत्र में सिर्फ 2.8 मिमी तो कृषि कॉलेज में 2 इंच बरसा। बुधवार रात साढ़े 11 बजे से पूर्वी र में इतनी तेज बारिश हुई की महज 3 घंटे में 3.3 इंच पानी बरस गया। इस समय एयरपोर्ट से लेकर, राजेंद्र नगर महू नका तक के हिस्से में केवल 2.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।