फर्जी दस्तावेज से प्लाट ,आठ लाख की धोखाधड़ी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर।  शहर में प्लाट मकान के फर्जी कागजात बनवा धोखाधड़ी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। एेसे ही एक मामले में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ प्लाट के नाम पर 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी दशरथ पिता चौहान 45 साल द्वारकापुरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने सुभाष पिता सीताराम निवासी प्रजापत नगर से श्रद्धापुरी एन एक्स में प्लॉट नंबर 3 और 4 का सौदा किया था जिसके बदले में उसने  8 लाख रुपए आरोपी को दे दिए थे।
जांच में पता चला कि आरोपी ने प्लाट के कूट रचित एवं फर्जी दस्तावेज देकर उसके साथ धोखाधड़ी की है । आरोपी के खिलाफ धारा 420,467,468 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया है ।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।