PM मोदी ने 5 लाख से ज्यादा लोगों का गृह प्रवेश कराया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मध्य प्रदेश के लोगों को गृह प्रवेश कराया. छतरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के एक कार्यक्रम में वो वर्चुअली शामिल हुए.

इसमें उन्होंने 5.21 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया. PM मोदी के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानभी शामिल हुए.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ये सवा पांच लाख घर, देश में सशक्त होते गरीब की पहचान हैं.

गरीबों को पक्का घर देने का अभियान सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है बल्कि ये गरीब को गरीबी से बाहर निकलने की हिम्मत देने की पहली सीढ़ी है.

विपक्ष पर निशाना

विपक्ष पर पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा – देश में कुछ दलों ने गरीबी दूर करने के लिए बहुत नारे लगाए लेकिन गरीबों को सशक्त करने के लिए काम नहीं किया. बीजेपी सरकार की विशेषता जमीन से जुड़ी है. “सबका साथ, सबका विकास का मंत्र” है.

बीजेपी सरकार से पहले 4 करोड़ फर्जी लोगों के नाम से राशन उठता था. 2014 में सरकार में आने के बाद फर्जी नामों को ढूंढकर हटवाया गया.

पिछली सरकारों ने लंबे समय तक गांव की अर्थव्यवस्था को सिर्फ खेती तक ही सीमित रखा. हमने खेती, किसान, पशुपालक को ड्रोन जैसी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा.

क्या बोले CM शिवराज  ? 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा मकान गरीबों का हक है. गरीबों को रोटी, कपड़ा, मकान चाहिए. गुंडे, बदमाशों और माफिया को मंच से चेतावनी देते हुए कहा गरीबों को डराया, धमकाया, परेशान किया, हक छीना तो हम उन्हें बख्शेंगे नहीं.

उनके मकान-दुकान पर बुलडोजर चलेगा और जमींदोज कर दिए जाएंगे. इस मौके पर सीएम शिवराज ने एलान किया कि 2 जून को छतरपुर का गौरव दिवस मनाया जाएगा.

PM ने की सीएम की तारीफ

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने शिवराज सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा अनाज की सरकारी खरीद में एमपी ने गजब काम किया है. शिवराज सरकार ने अनाज खरीदी में रिकॉर्ड बनाया. देश के कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।