साइबर क्राइम ठगी के शिकार लोगों को रुपए वापस दिलवा रही पुलिस 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। साइबर पुलिस द्वारा समय समय पर चेतावनी और एडवाइजरी जारी करने के बावजूद शहर में रोजाना करीब दस से ज्यादा लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं फिर भी पुलिस समय रहते संपर्क करने वालों को उनका पैसा वापस दिलवा रही है। इन्दौर पुलिस पिछले डेढ़ साल में ऐसे लोगों के दो करोड़ रुपए वापस करवा चुकी है। साइबर ठगोरे कभी ओएलएक्स पर सामान बेचने, कभी किराए का मकान लेने, इंश्योरेंस पॉलिसी, लॉटरी खुलने, लोन और केबीसी के नाम पर तो कभी सेना के अधिकारी बनकर ठगते हैं। लोग भी इनकी बातों में आकर ठगी का शिकार हो जाते है। पहले रोजाना चार-पांच शिकायतें क्राइम ब्रांच के पास पहुंचती थीं, लेकिन अब यह आंकड़ा बारह पंद्रह हो गया है। क्राइम ब्रांच ने लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है, जिस पर लोग तुरंत सूचना देकर अपना पैसा वापस पा रहे हैं। डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने डेढ़ साल में ठगी के शिकार हुए लोगों के दो करोड़ रुपए वापस दिलवाए हैं। पिछले माह 30 लाख रुपए वापस करवाए थे। रोजाना किसी न किसी व्यक्ति के पैसे वापस करवाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस समय-समय पर एडवाइजरी जारी करती है , लेकिन लोग फिर भी गलती करते हैं। साइबर अपराध से बचने का जागरूकता ही एक तरीका है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।