थाना बाणगंगा : वाल्मीकि नगर में दिन दहाड़े फायर करने वाले बदमाश लखन पटेल पर की गई रासुका की कार्यवाही

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बदमाश नें 23 अप्रेल को वाल्मिकी नगर में अपनी गैंग के साथ मचाया था उत्पात, लोगो को डरा धमका कर करता था लुट / अवैध वसूली, रुपये नहीं देने वालों पर करता था चाकु से वार, बदमाश के विरूद्ध थाना बाणगंगा में दर्ज है कई अपराध पंजीबद्ध.

इंदौर – थाना बाणगंगा इन्दौर क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडे लखन पटेल पिता धन्नालाल पटेल उम्र 30 साल निवासी 103, पर्ल सेक्टर, कालिंदी गोल्ड, ग्राण भांग्या, इन्दौर के द्वारा वाल्मिकी नगर में अपने बदमाश साथियों के साथ मिलकर आदित्य रौशन व आकाश डांडे के साथ झगड़ा कर शराब पीने के लिये पांच हजार रुपये मांगे और आकाश डांडे के घर के ऊपर पिस्टल से फायर किया था । उक्त घटना पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था ।

उक्त घटना पर से लोगों में बदमाश का काफी भय एवं आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई थी । बदमाश की आपराधिक गतिविधियों से पीड़ित क्षेत्र के लोगों को इसके भय व अपराध से मुक्त करने हेतु बदमाश लखन पटेल के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 3 की उपधारा 2 के अंतर्गत कार्यवाही हेतु जाकर श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय, जिला इन्दौर के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । जो श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय द्वारा बदमाश लखन पटेल का रासुका के अंतर्गत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया ।

उक्त वारंट की तामिली के दौरान थाना बाणगंगा में पदस्थ उप निरी. स्वराज डाबी द्वारा उक्त बदमाश लखन पटेल को रासुका के अंतर्गत गिरफ्तार किया । बदमाश लखन पटेल को केंद्रीय जेल, इन्दौर दाखिल किया जाएगा ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाणगंगा निरीक्षक राजेन्द्र सोनी एवं उप निरी. स्वराज डाबी, सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्र.आर. राजीव यादव, आर. राजकुमार चौबे, आर. मालाराम सिकरवार, आर. हीरामणि मिश्रा, आर. प्रदीप शर्मा, आर. अभिषेक जायसवाल की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।