द कश्मीर फाइल्स’ पर सियासत: भाजपा ने सोनिया, राहुल, दिग्गी और कमलनाथ को फिल्म देखने लिखा पत्र, टिकट भी भेजा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी जारी है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को पत्र लिखकर देखने की मांग की। साथ ही फिल्म के टिकट भी भेजे।

भारतीय जनता पार्टी मप्र के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी व महेश शर्मा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मांग की है कि वे एक बार द कश्मीर फाइल्स फिल्म जरूर देखें।

उन्होंने सुबह 11 बजे न्यू मार्केट स्थित पोस्ट ऑफिस पहुंचकर पत्र और फिल्म के टिकट भेजे। केसवानी ने कहा कि कश्मीरी हिन्दुओं के साथ हुए अत्याचार, सामूहिक नरसंहार पर बनी फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” को हर व्यक्ति को देखना चाहिए।
केसवानी ने बताया कि आज वे पत्र लिखकर कांग्रेस आलाकमान से आग्रह कर रहे हैं कि राजनीतिक विचारधारा को छोड़कर कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार के दर्द को जरूर महसूस करें। पत्र के साथ सभी को 19 मार्च का राज टॉकिज में फिल्म देखने का टिकट भी भेजा गया।

डॉ. केसवानी ने इस अवसर पर आरोप लगाया कि देश में हुई हर पीड़ादायी घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ है। यही कारण है कि पार्टी आज भारत के राजनीतिक पटल से लगभग सिमट चुकी है। विभाजन के समय लाखों हिंदू परिवारों का दर्द इनको नहीं दिखा।

कांग्रेस के कारण ही लाखों लोगों ने विभाजन के समय अपनी संस्कृति, अपना घर, मातृभूमि यहां तक कि अपने परिवार वालों को भी छोड़ दिया। इसके बाद हुए कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार के साथ सिख दंगों और भोपाल गैस कांड के दोषी वारेन एंडरसन के साथ भी कांग्रेस का जुड़ाव बना रहा।
यह पार्टी वोट तो आम लोगों से लेती है, लेकिन इसका जुड़ाव सदा देश विरोधी ताकतों के साथ रहा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।