मप्र में फिर प्री मानसून एक्टिविटी, निमाड़ से मानसून की एंट्री की संभावना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर में 10, भोपाल में 12 जून से बारिश!

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होगी। इंदौर और नर्मदापुरम में 10 जून से प्री मानसून की बारिश शुरू होगी। फिर तेज हवाओं के साथ बौछारें गिरेंगी। भोपाल को यह 12 जून से तर करना शुरू कर देगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया 12 जून से लेकर 19 जून तक मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। संभावना है कि इंदौर संभाग से मानसून एंट्री कर सकता है। यहां खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, धार जिले शामिल है।
यह बारिश मानसून के सेट होने तक चलती रहेगी, हालांकि अभी भी मानसून की रफ्तार धीमी है। अभी यह केरल और कर्नाटक के उत्तरी हिस्से में पहुंच गया है। इससे प्री मानसून की गतिविधियां थोड़ी तेज हुई हैं। बीते 24 घंटे में दिन और रात का तापमान नीचे आया है।

शुष्क मौसम का मप्र पर असर नहीं
अभी दो चक्रवाती घेरा राजस्थान और यूपी के ऊपर बना हुआ है। पाकिस्तान से हवाएं आ रही हैं। मौसम शुष्क होने के कारण प्रदेश में इसका सीधा असर पड़ रहा है। इसी कारण बीते 3 दिन से भीषण गर्मी हो रही है। दिन और रात का पारा काफी ऊपर चला गया। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभागों में अभी भी लू चल रही है। भोपाल और इंदौर में पारा तो कंट्रोल में है, लेकिन गर्मी कम नहीं है। बुधवार से लोगों को राहत मिल सकती है।

20 जून के बाद हो सकता है मानसून सेट
प्री मानसून एक्टिविटी के 10 जून से एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। 19 जून तक यह लगातार चलती रहेगी। मप्र में मानसून 19 जून के बाद सेट हो सकता है। अभी मध्यप्रदेश में मानसून 20 जून को आता है। अभी 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा में लू का प्रकोप रहेगा। यहां पर 10 जून के बाद ही राहत की उम्मीद की जा सकती है। यही इलाके अभी सबसे ज्यादा तप रहे हैं। यहां पर तापमान 46 डिग्री को पार कर चुका है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।