Press "Enter" to skip to content

श्रीलंका की आर्थिक मदद के लिए भारत आया आगे, 5.5 लाख डालर का देगा ऋण

श्रीलंका पिछले कई महीनों से अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है। श्रीलंका की मदद के लिए भारत समेत कई देशो ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। आर्थिक संकट में घिरे श्रीलंका ने यूरिया खरीद के लिए भारत से साढ़े पांच लाख डालर का कर्ज मांगा है। कैबिनेट इस प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी है। श्रीलंका सरकार की ओर से बताया गया है कि भारत आयात-निर्यात बैंक के जरिए उक्त राशि देने पर सहमत हो गया है। उधर, समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार श्रीलंका के कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा ने खाद्य सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए भी भारत से मदद मांगी है।

वहीं, श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ईधन आपूर्ति को लेकर देश के लिए अगले तीन सप्ताह बेहद कठिन हैं। उन्होंने जनता से गैस और ईधन का किफायत से इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। विक्रमसिंघे ने संसद में मंगलवार को बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने मानवीय मदद के रूप में चार महीने में 4.8 करोड़ डालर देने की तैयारी में है। इस बीच, श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पेइरिस ने कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले से मिलकर भारत की एक अच्छे पड़ोसी का धर्म निभाने के लिए प्रशंसा की है।

समाचार एजेंसी प्रेट्र के मुताबिक, श्रीलंका कैबिनेट ने सत्तारूढ़ दल के कुछ सदस्यों के विरोध के चलते 21वें संविधान संशोधन के प्रस्ताव की मंजूरी एक हफ्ते के लिए टाल दी है। सत्तारूढ दल के सांसद चरित हेराथ ने बताया कि कैबिनेट ने निश्चित किया है कि जब तक सभी पार्टियों की इस पर सहमति नहीं बन जाती तब तक इसे मंजूरी नहीं दी जाएगी।

Spread the love
More from International newsMore posts in International news »