अमेरिका के राजा डोनाल्ड ट्रम्प की कुंडली…विश्व पर आर्थिक राजनीतिक प्रभाव.

16 अगस्त 2026 तक चुनौतियों का संकेत, भारत के लिए अवसरों का समय

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
15 Min Read

If you want to read the post in English, Please scroll down.
श्री विनोद जैन (प्रभु), ज्योतिषाचार्य, इंदौर
दैनिक सदभावना पाती

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जन्म 14 जून 1946 को प्रातः 10:54 बजे जमैका, क्वींस, न्यूयॉर्क (अमेरिका) में हुआ। वैदिक ज्योतिषीय गणना के अनुसार उनकी कुंडली कर्क लग्न एवं वृश्चिक राशि की मानी जाती है। यह कुंडली विश्व स्तर पर प्रभावशाली व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, लोकप्रियता और विवादों के बीच सफलता प्राप्त करने की असाधारण योग्यता प्रदान करती है। यही कारण है कि ट्रंप बार-बार राजनीतिक संघर्षों के बावजूद विश्व राजनीति के केंद्र में बने रहते हैं।

जन्मकुंडली की प्रमुख विशेषताएँ

ट्रंप की कुंडली में चंद्रमा के साथ केतु तथा सूर्य के साथ राहु की युति अत्यंत महत्वपूर्ण है।चंद्रमा मन, भावनाओं और निर्णय क्षमता का कारक ग्रह है। चंद्रमा के साथ केतु की युति व्यक्ति को असामान्य सोच, अचानक निर्णय लेने की प्रवृत्ति और कई बार अपने ही विचारों में उलझ जाने की स्थिति प्रदान करती है। ऐसा व्यक्ति परंपरागत सलाह को अनदेखा कर अपनी अलग राह चुनने का प्रयास करता है।
दूसरी ओर सूर्य के साथ राहु की युति एक प्रकार का ग्रहण योग निर्मित करती है। सूर्य सत्ता, प्रतिष्ठा, अहं, आत्मविश्वास और नेतृत्व का कारक है। राहु इसके साथ मिलकर व्यक्ति को असाधारण महत्वाकांक्षा देता है, लेकिन कई बार यही योग अतिआत्मविश्वास, विवादास्पद निर्णय और सलाहकारों की उपेक्षा का कारण भी बन सकता है। कुंडली में गुरु की शुभ दृष्टि सूर्य-राहु योग पर पड़ रही है, जिसके कारण ट्रंप अनेक संकटों से निकलने में सफल होते रहे हैं। कई बार ऐसी परिस्थितियाँ बनीं जब राजनीतिक विश्लेषकों ने उनके भविष्य को समाप्त मान लिया, लेकिन गुरु की कृपा ने उन्हें पुनः उभरने का अवसर दिया।

ज्येष्ठा नक्षत्र और बुध की भूमिका

ट्रंप का जन्म ज्येष्ठा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में माना जाता है। ज्येष्ठा नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है। बुध बुद्धि, संवाद, व्यापार, रणनीति और राजनीतिक कौशल का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन जन्मकुंडली में बुध स्वयं राहु के नक्षत्र आद्रा में स्थित है। आद्रा नक्षत्र परिवर्तन, उथल-पुथल, विवाद और अप्रत्याशित घटनाओं का नक्षत्र माना जाता है। यही कारण है कि ट्रंप का राजनीतिक जीवन हमेशा विवादों, संघर्षों और अप्रत्याशित निर्णयों से भरा रहा है। चंद्र कुंडली से बुध अष्टम भाव से संबंधित प्रभाव देता है, जिसके कारण कई बार उनके निर्णयों के परिणाम अपेक्षा से भिन्न दिखाई देते हैं। यही योग अचानक लाभ और अचानक हानि दोनों की संभावना बनाता है।

वर्तमान दशा का प्रभाव

वर्तमान समय में ट्रंप की कुंडली में गुरु महादशा, शुक्र अंतरदशा और बुध प्रत्यंतरदशा का प्रभाव चल रहा है, जो 16 अगस्त 2026 तक सक्रिय रहेगा। गुरु सामान्यतः विस्तार, प्रतिष्ठा और संरक्षण देता है। शुक्र लोकप्रियता, जनसमर्थन और भौतिक उपलब्धियों का कारक है। लेकिन बुध के वर्तमान प्रभाव और गोचर स्थितियाँ निर्णय क्षमता में भ्रम उत्पन्न कर सकती हैं। इस अवधि में उनके सामने ऐसे अवसर आएंगे जो देखने में अत्यंत लाभदायक प्रतीत होंगे, किंतु उनमें जोखिम भी छिपा हो सकता है। विशेष रूप से आर्थिक नीतियाँ, विदेश नीति, व्यापारिक समझौते तथा वैश्विक रणनीति से जुड़े निर्णय अत्यधिक सावधानी की मांग करेंगे।

18 जून 2026 के बाद ग्रहों का विशेष प्रभाव

18 जून 2026 को गुरु ग्रह कर्क राशि के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है। उसी समय शनि रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहा होगा। रेवती बुध का नक्षत्र है और जन्मकुंडली में बुध पहले से राहु के प्रभाव में स्थित है। इस प्रकार गुरु, शनि और बुध के बीच बनने वाला संबंध निर्णय प्रक्रिया को अत्यंत संवेदनशील बना देता है। यह योग दर्शाता है कि यदि सलाहकार तंत्र मजबूत न हो, तो नेतृत्व स्तर पर गलत आकलन या रणनीतिक भूलें होने की संभावना बढ़ सकती है।

23 जून से 6 जुलाई 2026 : संवेदनशील अवधि

23 जून 2026 को सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। उस समय: शनि रेवती नक्षत्र में रहेगा। राहु शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। सूर्य आद्रा नक्षत्र में रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रह संयोजन विश्व राजनीति में तनाव, कूटनीतिक विवाद, आर्थिक अस्थिरता और नेतृत्व संबंधी चुनौतियों का संकेत देता है।  ट्रंप के लिए यह अवधि विशेष रूप से धैर्य और संयम की परीक्षा लेने वाली हो सकती है। यदि वे सामूहिक निर्णयों को महत्व देंगे तो परिस्थितियाँ नियंत्रित रह सकती हैं, अन्यथा विरोध, आलोचना और विवाद बढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन

जन्मकुंडली में सूर्य ग्रहण योग तथा चंद्र ग्रहण योग जैसे प्रभाव मानसिक दबाव बढ़ाने वाले माने जाते हैं। इस अवधि में: रक्तचाप संबंधी समस्याएँ, मानसिक तनाव, अत्यधिक कार्यभार, अनिद्रा, निर्णयों का दबाव जैसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य की उपेक्षा करना उनके लिए उचित नहीं होगा। आध्यात्मिक अभ्यास, ध्यान और अनुभवी सलाहकारों का सहयोग इस अवधि में लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

अमेरिका पर प्रभाव

किसी राष्ट्राध्यक्ष की ग्रह दशाएँ पूर्ण राष्ट्र का भाग्य निर्धारित नहीं करतीं, लेकिन नेतृत्व के निर्णयों का प्रभाव देश पर अवश्य पड़ता है। इस अवधि में अमेरिका को: आर्थिक उतार-चढ़ाव, महंगाई का दबाव, व्यापारिक चुनौतियाँ, राजनीतिक ध्रुवीकरण, प्रशासनिक विवाद जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जनता के भीतर असंतोष तथा राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ने के संकेत भी दिखाई देते हैं।

भारत के लिए क्या संकेत हैं?

जब विश्व की बड़ी शक्तियाँ चुनौतियों का सामना करती हैं, तब उभरती हुई शक्तियों के लिए अवसर निर्मित होते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पिछले वर्षों में वैश्विक मंचों पर लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। कूटनीति, रक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, डिजिटल अर्थव्यवस्था और वैश्विक सहयोग के क्षेत्रों में भारत की भूमिका पहले से अधिक प्रभावशाली हुई है। यदि अमेरिका और पश्चिमी देशों में निर्णयगत अस्थिरता बढ़ती है, तो भारत एक संतुलित और विश्वसनीय शक्ति के रूप में उभर सकता है।
कुल मिलाकर वैदिक ज्योतिषीय गणना के अनुसार 18 जून 2026 से 16 अगस्त 2026 तक का समय डोनाल्ड ट्रंप के लिए अत्यंत सावधानी, धैर्य और संतुलित निर्णयों की मांग करने वाला दिखाई देता है। ग्रहों की स्थिति यह संकेत देती है कि अहंकार, अतिआत्मविश्वास और जल्दबाजी से लिए गए निर्णय चुनौतियाँ बढ़ा सकते हैं, जबकि सामूहिक नेतृत्व और विवेकपूर्ण रणनीति संकटों को कम कर सकती है।
विश्व राजनीति के इस परिवर्तनशील दौर में भारत के लिए नए अवसरों के द्वार खुलते दिखाई देते हैं, और प्रधानमंत्री प्रभु नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक संतुलन की एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में अपनी भूमिका और अधिक मजबूत कर सकता है।

Translation into English

American King Donald Trump’s horoscope…economic and political impact on the world.

Indicates challenges until August 16, 2026, a time of opportunities for India

Mr. Vinod Jain (Prabhu), Astrologer, Indore
Dainik Sadbhawna Paati Newspaper

American President Donald Trump was born on June 14, 1946, at 10:54 am in Jamaica, Queens, New York (USA). According to Vedic astrological calculations, his horoscope is considered to be Cancer ascendant and Scorpio zodiac sign. This horoscope bestows a globally influential personality, leadership qualities, popularity, and an extraordinary ability to achieve success amidst controversies. This is why Trump remains at the center of world politics despite repeated political conflicts.

Key Features of the Horoscope

In Trump’s horoscope, the conjunction of Ketu with the Moon and Rahu with the Sun is extremely significant. The Moon is the planet responsible for the mind, emotions, and decision-making. The conjunction of Ketu with the Moon gives a person unusual thinking, a tendency to make sudden decisions, and often becomes entangled in his own thoughts. Such a person ignores conventional advice and attempts to choose his own path.

On the other hand, the conjunction of Rahu with the Sun creates a kind of eclipse yoga. The Sun is the factor of power, prestige, ego, self-confidence, and leadership. Rahu combined with it gives a person extraordinary ambition, but this same combination can sometimes lead to overconfidence, controversial decisions, and disregard for advisors. Jupiter’s auspicious aspect on the Sun-Rahu conjunction in the horoscope has helped Trump overcome numerous crises. There have been times when political analysts considered his future over, but Jupiter’s grace gave him the opportunity to re-emerge.

The Role of Jyeshtha Nakshatra and Mercury

Trump is believed to have been born in the fourth phase of Jyeshtha Nakshatra. Mercury is the ruling planet of Jyeshtha Nakshatra. Mercury represents intelligence, communication, business, strategy, and political acumen. However, in the horoscope, Mercury itself is placed in Rahu’s Nakshatra, Adra. Adra Nakshatra is considered a constellation of change, turmoil, controversy, and unexpected events. This is why Trump’s political career has always been filled with controversies, conflicts, and unexpected decisions. Mercury in the Moon chart influences the eighth house, which can sometimes lead to unexpected outcomes. This combination creates the possibility of both sudden gains and sudden losses.

Impact of Current Dasha

Currently, Trump’s horoscope is under the influence of Jupiter Mahadasha, Venus Antardasha, and Mercury Pratyantardasha, which will remain active until August 16, 2026. Jupiter generally bestows expansion, prestige, and protection. Venus is a factor of popularity, public support, and material achievements. However, Mercury’s current influence and transit positions may create confusion in decision-making. During this period, he will encounter opportunities that appear highly beneficial, but they may also harbor risks. Decisions related to economic policies, foreign policy, trade agreements, and global strategy, in particular, will require extreme caution.

Special Planetary Influences After June 18, 2026

On June 18, 2026, Jupiter will enter the Pushya Nakshatra in Cancer. Saturn is the ruler of Pushya Nakshatra. At the same time, Saturn will transit through Revati Nakshatra. Revati is the Nakshatra of Mercury, and Mercury is already under the influence of Rahu in the birth chart. Thus, the relationship between Jupiter, Saturn, and Mercury makes decision-making extremely sensitive. This combination indicates that if the advisory system is not strong, the likelihood of miscalculations or strategic mistakes at the leadership level may increase.

June 23 to July 6, 2026: Sensitive Period

On June 23, 2026, the Sun will enter the Adra Nakshatra. At that time: Saturn will be in Revati Nakshatra. Rahu will be in Shatabhisha Nakshatra. The Sun will be in Adra Nakshatra. Astrologically, this planetary combination indicates tensions in world politics, diplomatic disputes, economic instability, and leadership challenges. This period could be particularly testing for patience and restraint for Trump. If they prioritize collective decisions, situations can remain under control; otherwise, opposition, criticism, and disputes may increase.

Health and Personal Life

Influences such as the Solar Eclipse and Lunar Eclipse conjunctions in their horoscopes are considered to increase mental stress. During this period, they may experience blood pressure problems, mental stress, excessive workload, insomnia, and pressure to make decisions. Neglecting their health would be inappropriate. Spiritual practices, meditation, and the support of experienced advisors may prove beneficial during this period.

Impact on America

The planetary positions of a head of state do not determine the fate of an entire nation, but the decisions made by the leader do impact the country. During this period, the United States may face economic fluctuations, inflationary pressures, business challenges, political polarization, and administrative disputes. There are also signs of increasing public discontent and political polarization.

What are the signs for India?

When major global powers face challenges, opportunities arise for emerging powers. Under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, India has been steadily strengthening its position on global platforms in recent years. India’s role has become more influential in the areas of diplomacy, defense, technology, space, the digital economy, and global cooperation. If decision-making instability increases in the United States and Western countries, India could emerge as a balanced and reliable power.

Overall, according to Vedic astrological calculations, the period from June 18, 2026, to August 16, 2026, appears to require extreme caution, patience, and balanced decisions for Donald Trump. Planetary positions indicate that arrogance, overconfidence, and hasty decisions can increase challenges, while collective leadership and prudent strategies can mitigate crises.

In this changing era of world politics, new opportunities seem to be opening up for India, and under the leadership of Prime Minister Prabhu Narendra Modi, India can further strengthen its role as an important force in global balance.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।