इंदौर की होटल में शादी की तैयारी परन्तु ऐन वक्त पर पत्नी परिजन के साथ पहुंच गई, जाने पूरा मामला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर में बेटे की होम ट्यूटर से शादी रचाने की कोशिश के मामले में डॉक्टर को जेल भेज दिया गया है। मामले में डॉक्टर की पहली पत्नी और दोनों बेटों और बेटी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तीनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि कंपेल के प्राइवेट होम्योपैथिक डॉक्टर जितेंद्र दांगी (50) को बेटे की होम ट्यूटर लक्ष्मीप्रिया से प्यार हो गया था। होम ट्यूटर डॉक्टर से 15 साल छोटी है। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शनिवार को निजी होटल में सात फेरे लेने पहुंचे थे। ऐन वक्त पर मंडप में डॉक्टर की पत्नी कांता बाई अपने तीन बच्चों और परिजन के साथ पहुंच गई। उन्होंने होने वाली दुल्हन और डॉक्टर के साथ मारपीट कर डाली।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

मामला भंवरकुआं थाने पहुंच गया। यहां डॉक्टर और परिजनों के बयान हुए। पुलिस ने डॉक्टर को SDM कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में कांता और उनके बच्चों की गिरफ्तार नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक, घायल लक्ष्मीप्रिया निजी अस्पताल में भर्ती है। देर रात एमएलसी मिलने पर पुलिस ने उसके बयान लिए। महिला ने बताया कि वह डॉक्टर जितेंद्र से प्यार करती है। शनिवार को दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी कर रहे थे।

थाने में पहली पत्नी ने दिखाया वेडिंग कार्ड : डॉक्टर की पहली पत्नी कांताबाई ने डॉक्टर और होम ट्यूटर की शादी का कार्ड भी दिखाया। उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा कि शादी में डॉक्टर ने हमें नहीं बुलाया। अगर बुलाते तो हम भी नाच लेते।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।