उज्जैन- इंदौर सिक्स लेन का शिलान्यास करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

sadbhawnapaati
2 Min Read

 

मप्र। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार  को 3 घंटे के कार्यक्रम में शेड्यूल जारी हो गया है इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उज्जैन- इंदौर सिक्स लेन सड़क की सौगात देंगी, इसको लेकर तैयारियां तेजी हो रही हैं इसके अलावा उज्जैन दौरे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लेंगी इस मौके पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई मित्रों को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जरिये सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति के दौरे का शेड्यूल

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उज्जैन पहुंचने के बाद भगवान महाकाल के दरबार में जाएंगी जहां ई-कोर्ट के जरिए हुए महाकाल लोक में भ्रमण करेंगी इसके बाद भगवान महाकाल के गर्भगृह में जाकर पूजा अर्चना करेंगी कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया ने बताया कि राष्ट्रपति के दर्शन के दौरान आम श्रद्धालुओं का दर्शन बंद रहेगा उन्हें ऊपर की तरफ से दर्शन कराए जाएंगे हालांकि उनके आगमन से पहले और जाने के बाद दर्शन व्यवस्था सामान्य रहेगी।

उज्जैन- इंदौर सिक्स लेन का करेंगी शिलान्यास

इसके बाद में उज्जैन- इंदौर के बीच बनने वाले सिक्स लेन रोड के शिलान्यास के कार्यक्रम में शामिल होंगी उज्जैन- इंदौर मार्ग का सिक्स लेन रोड का एक्सटेंशन 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा में होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वच्छता अभियान के तहत पांच सफाई मित्रों को सांकेतिक रूप से सम्मानित करेंगी. इसके बाद वह उज्जैन से रवाना हो जाएंगी. ये पूरा कार्यक्रम लगभग 12:30 बजे तक समाप्त हो जाएगा उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ- साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पीडब्ल्यूडी मंत्री, स्थानीय विधायक, प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे दौरे के दौरान महामहिम राष्ट्रपति महाकालेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगी. इसके अलावा फाइबर की मूर्तियों को बदलकर पत्थर की मूर्तियां तैयार करने वाले कारीगरों से भी वे भेंट करेंगी।

Share This Article