राहुल गांधी खुद ही एक समस्या है। समझ में यह नहीं आता कि वह भारत जोड़ो यात्रा का प्रपंच कर ही क्यों रहे हे, –  नरोत्तम मिश्रा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कांग्रेस की प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा को राहुल गांधी द्वारा उनकी तपस्या बताने पर प्रदेश के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहां की तपस्या की बात करने वाले राहुल खुद ही एक राष्ट्रीय समस्या है।

विडंबना यह है कि वह भारत जोड़ो का प्रपंच कर रहे हे और भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे बयान देने वालो से यह ही सबसे पहले मिलने पहुंचते है।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी खुद ही एक समस्या है। समझ में यह नहीं आता कि वह भारत जोड़ो यात्रा का प्रपंच कर ही क्यों रहे हे, भारत टूटा ही कहा है। मोदी जी के नेतृत्व में तो भारत बहुत मजबूत है, तेजी से विकास कर रहा है।

उन्होंने कहां कि राहुल गांधी सबसे पहले देश को यह बताए कि वह देश तोड़ने की बात करने वाले टुकड़े टुकड़े गैंग के लोगो से उनकी क्यों सहानुभूति है।भारत तेरे टुकड़े टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह ..इंशा अल्लाह के नारे लगाने वाले कन्हैया लाल से मिलने यह युवराज ही सबसे मिलने पहुंचते हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा मेरा तो राहुल गांधी से अनुरोध है कि वह भारत जोड़ो यात्रा निकलाने की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। कांग्रेस रोज टूट रही है।

कोई दिन ऐसा नही जाता जब कांग्रेस का कोई नेता पार्टी या पद नही छोड़ देता हो। कल ही वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पद छोड़ दिया। इससे पहले गुलाब नबी आजाद पार्टी के दायित्वों से खुद को आजाद कर चुके है। ऐसे में वह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाले तो शायद पार्टी का भला हो जाए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।