राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से दिल्ली कांग्रेस में जागी उम्मीद, आने वाले चुनाव में बेहतर करेगी पार्टी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से दिल्ली कांग्रेस के नेताओं को भी उम्मीद जगी है कि दिल्ली में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। पहले विधानसभा फिर लोकसभा और निगम चुनाव में हार के बाद भी दिल्ली कांग्रेस के नेताओं को आखिर यह उम्मीद क्यों नजर आ रही है।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल्ली में शनिवार कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तीन पीढ़ियों के नेता एक साथ सड़क पर नजर आए। दिग्विजय सिंह पी चिदंबरम जयराम रमेश और गांधी परिवार के सदस्यों के अलावा भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में आने के बाद इसमें पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन थे।
वहीं दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और अरविंदर सिंह लवली समेत कई और पूर्व विधायक शामिल थे। इसके साथ ही पार्टी के युवा चेहरे जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त मुकुल अग्रवाल अली मेहदी और महिला नेता अलका लांबा और अमृता धवन शामिल थीं।
दरअसन कांग्रेस ने हाल ही में निकाय चुनावों में अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया तब इसके पीछे पार्टी में गुटबाजी अहंकार की लड़ाई और संसाधनों की कमी को कारण बताया गया। दिल्ली में पिछले दो लोकसभा और विधानसभा चुनावों में एक भी सीट हासिल करने में विफल रहने के बाद कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से उम्मीद बढ़ी है।
दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष दत्त ने कहा कि हर कोई जिसने कांग्रेस को वोट दिया सभी कार्यकर्ता जिन्होंने लगातार 15 साल तक कांग्रेस को सत्ता में रखना संभव बनाया वह राहुल गांधी को देखने आए। वहीं दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चोपड़ा ने कहा कि राहुल का मार्च कांग्रेस में लोगों के विश्वास और उनके प्रति उनके समर्थन को दर्शाता है।
उन्होंने कहा पार्टी यहां से और मजबूत होगी। हां हम एक बुरे दौर से गुजर रहे हैं लेकिन लोगों ने राहुल गांधी को जिस तरह का प्यार दिया है मुझे विश्वास है कि हम अब बेहतर करने वाले हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।