इन्दौर प्रेस क्लब के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पत्रकारिता की स्वर्णिम यात्रा पूर्ण कर चुके पत्रकारों का होगा सम्मान
इन्दौर। मीडियाकर्मियों की देश की प्रतिष्ठित संस्था इन्दौर प्रेस क्लब का 60वॉं स्थापना दिवस शनिवार 9 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन देश के मूर्धन्य पत्रकार, इन्दौर प्रेस क्लब संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र माथुर का पुण्य स्मरण दिवस भी है। शनिवार को सभी मीडिया के साथी पलासिया चौराहे स्थित स्व. राजेन्द्र माथुर की प्रतिमा पर सुबह 8 बजे माल्यार्पण किया जाएगा।
इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम शाम 6 बजे जाल सभागृह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री आलोक मेहता करेंगे। तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान में इस बार ‘सोशल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया कैसे बचाए अपना वजूद’ विषय पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश व्याख्यान देंगे। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी करेंगे।
इन्दौर प्रेस क्लब के कौस्तुभ जंयती वर्ष में आयोजित समारोह में एक स्वर्णिम अध्याय इस वर्ष जुड़ने जा रहा है। प्रेस क्लब अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि इसी समारोह में हम अपने उन वरिष्ठजनों का सम्मान करने जा रहे हैं, जिन्होंने पत्रकारिता के पांच दशक पूर्ण कर लिए हैं। पत्रकारिता की स्वर्णिम यात्रा पूर्ण कर चुके हमारे अग्रज न सिर्फ इन्दौर बल्कि प्रदेश और देश के लिए भी गौरव के पात्र हैं। जिन वरिष्ठजनों का सम्मान होना है उनमें पद्मश्री अभय छजलानी, विमल झांजरी, कृष्णकुमार अष्ठाना, उमेश रेखे, महेश जोशी, श्रवण गर्ग, सुरेश ताम्रकर, रवीन्द्र शुक्ला, श्रीकृष्ण बेडेकर, ब्रजभूषण चतुर्वेदी, शशिकांत शुक्ल, बहादुरसिंह गेहलोत, विद्यानंद बाकरे, कृष्णचंद दुबे, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सतीश जोशी, चंदू जैन, गजानंद वर्मा, दिलीप गुप्ते, विक्रम कुमार और मदनलाल बम शामिल हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।