राणा ने सीबीआई को मुंबई पुलिस कमिश्नर और शिवसेना नेता अनिल परब के खिलाफ शिकायत दी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने दिल्ली में सीबीआई  को मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे और शिवसेना नेता अनिल परब के खिलाफ शिकायत दी है। नवनीत राणा का आरोप है कि उनकी गिरफ्तारी के दौरान मुंबई पुलिस  ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। उनकी शिकाएत सीबीआई ने ले ली है।

इससे पहले अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा अपना पक्ष रखने और न्याय मांगने के लिए सोमवार को संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुई थीं।

नवनीत राणा ने आरोप लगाया था कि उन्हें मुंबई के एक थाने में अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। नवनीत राणा के लोकसभा की विशेषाधिकार समिति को अपनी शिकायत देने पर समिति ने उन्हें अपने समक्ष पेश होने के लिए बुलाया था।

नवनीत राणा ने संसदीय समिति के सामने पेश होने के बाद प्रेस से कहा था, ‘‘मैंने समिति के सामने अपना पक्ष पेश किया और सभी विवरण उनके साथ साझा किए ।।। किस प्रकार मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया और मेरे खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की गई। मैंने सभी का नाम लिया है – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त तक।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने समिति से न्याय मांगा है।’
सूत्रों के मुताबिक अब समिति शिकायत के संबंध में  मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को बुला सकती है।

सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस दंपति ने ऐलान किया था कि वे मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।