रणबीर कपूर की बहन ने खास अंदाज में Alia Bhatt को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ब्यूटीफुल डॉल, हैप्पी बर्थडे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट आज 28वां जन्मदिन मना रही हैं. आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया को बधाई दी है.

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. आलिया ने अपने जन्मदिन की शुरुआत करण जोहर के घर से की. दरअसल, बीती रात आलिया समेत बॉलीवुड के कई सितारे करण जोहर के घर जाते हुए स्पॉट किए गए. बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट के लिए करण जोहर के घर एक खास पार्टी का आयोजन किया गया था.

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

अभिनेत्री दीपिका पादूकोण से लेकर अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आदित्य रॉय कपूर समेत अन्य कई बड़े एक्टर्स इस पार्टी में शामिल हुए. आपको बता दें, आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर बीते दिनों कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जिस कारण वो इस पार्टी में शामिल नहीं हो सके. वहीं, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया के साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

रिद्धिमा ने आलिया के साथ बिताये कुछ पलो को शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी. इन तस्वीरों में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी दिख रही हैं. साथ ही आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी तस्वीर में हैं. एक और तस्वीर रिद्धिमा ने शेयर की जिसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया, रिद्धिमा, शाहीन साथ दिख रहे हैं|

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
18 Comments