महिला आरक्षक ने अपने ही मंगेतर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ग्रामीण थाने में पदस्थ महिला आरक्षक ने अपने ही मंगेतर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी तय होने के बाद किया शोषण, फिर कर दिया इंकार- आरोप
इस संबंध में महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा ने बताया कि, सीधी जिला निवासी शिवम गुप्ता पर कटनी जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र में पदस्थ महिला आरक्षक द्वारा बलात्कार का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी भी तय हो गई थी। महिला आरक्षक द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, शादी तय होने के बाद शिवम गुप्ता ने महिला आरक्षक के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी करने से इंकार कर दिया।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
महिला आरक्षक कटनी जिले के एक ग्रामीण थाना में पदस्थ है, इसलिए फिलहाल मामला उसी थाने में ट्रांसफर किया गया है। संबंधित थाना प्रभारी ने बताया कि, आरोपी शिवम गुप्ता के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपी की तलाश भी शुरु कर दी गई है।
[/expander_maker]