रिश्ते हुए तार तार – मां के साथ मुंहबोले बेटे ने किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार करने वाले एक मामले में एक युवक ने अपनी मुंहबोली मां के साथ दुष्कर्म कर डाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन नगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने पहले चंदन नगर क्षेत्र के अंतर्गत खिचड़ा कॉलोनी में रहने वाली युवती को अपनी मुहंबोली बहन बनाया और उसके बाद उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया।
मुहंबोली बहन की मां जो कि उसकी भी मुहंबोली माँ समान थी उसे डरा धमका कर उससे रिश्ता बना लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी चंदन नगर अभय नेमा ने बताया कि महिला का पति शराब तस्करी के मामले में जेल में बंद था और हाल ही में रिहा होकर घर लौटा तो लडक़े और पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
इस पर पत्नी ने बताया कि युवक ने डरा-धमकाकर उसको अपना शिकार बनाया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।