नौतपा में राहत : प्रदेश में 3 दिन अच्छी बारिश की संभावना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

– भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर समेत कई संभाग भीगेंगे, इंदौर-उज्जैन में चढ़ेगा पारा
मध्यप्रदेश से गर्मी की लगभग रवानगी हो गई है। प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री से गर्मी के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। नौतपा में भी गर्मी कोई खास असर नहीं दिखा रही है। बीते 5 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं।
प्रदेश में अगले 3 दिन तक सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सतना, भोपाल और नर्मदापुरम क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि भोपाल में पानी तो नहीं गिरेगा, लेकिन बादल छाने से गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
इधर इंदौर और उज्जैन समेत अन्य इलाकों में अभी बारिश की संभावना नहीं है। यहां पर तीन दिन में पारा कुछ ऊपर चढ़ सकता है। इस दौरान इंदौर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इधर, प्रदेश के बाकी हिस्सों में पारा नीचे ही बना रहेगा। बादल छाने से उमस और बैचेनी बढ़ सकती है।
यहां बारिश के आसार
जबलपुर, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम भोपाल, ग्वालियर, चंबल और रीवा समेत 8 संभागों में 29 मई तक बारिश की संभावना है। प्री मानसून की बारिश का सबसे ज्यादा असर सागर और जबलपुर पर पड़ सकता है। यहां बिजली गिरने के साथ ही ओले भी गिर सकते है। इसके अलावा शेष प्रदेश मालवा और निमाड़ में कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। अगले तीन दिन तक इसी तरह मौसम बना रहेगा।
इस कारण यहां बारिश हो रही
पश्चिम से आने वाली हवाएं ईरान के ऊपर चक्रवात के रूप में फैली हैं। यह दो दिन बाद पाकिस्तान से होते हुए जम्मू तक पहुंच जाएंगी। इससे अगला सिस्टम 29 मई से बनेगा। अभी उत्तरी बिहार के ऊपर सक्रिय चक्रवात के साथ-साथ मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ भी है। पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन पश्चिमोत्तर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़-उड़ीसा तक गुजर रही है। एक अन्य उत्तर-दक्षिण ट्रफ कर्नाटक से होते हुए कोमरीन सागर तक फैली है। गुरुवार को दक्षिण पश्चिमी मानसून अरब सागर में मालदीव और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में और आगे बढ़ गया है। यह अरब सागर में मालदीव, कोमरीन सागर और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में और आगे बढ़ चुका है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।