Religion news – विद्याधाम पर देशभर के गुरुभक्तों का जुटा मेला, आज मां का नगर भ्रमण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आश्रम के संस्थापक ‘भगवन’ के रजत मंडित दिव्य विग्रह का 21 विद्वानों ने किया दुग्धाभिषेक 

इन्दौर। विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर चल रहे 27वें वार्षिकोत्सव में आज सुबह आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी गिरिजानंद सरस्वती ‘भगवन’ के दिव्य विग्रह का प्रकटोत्सव मनाया गया। आश्रम के 21 विद्वानों ने आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में ‘भगवन’ के रजत मंडित विग्रह का दुग्धाभिषेक करते हुए गुलाब जल, घी, शहद, पंचगव्य, पवित्र तीर्थों एवं नदियों के जल आदि से षोडशोपचार, पूजन किया। इस दौरान देशभर में कार्यरत उनके शिष्यों ने भी इन्दौर आकर पादुका पूजन किया। गुरुभक्तों का मेला दिनभर इंदौर आश्रम में जुटा रहा। गुप्तकाशी स्थित विद्याधाम पर भी महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में पूज्य ‘भगवन’ के मंदिर में विशेष श्रृंगार एवं पूजा-अर्चना तथा अभिषेक के आयोजन किए गए।
आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, सुरेश शाहरा एवं पं. दिनेश शर्मा ने बताया कि महोत्सव में बुधवार 9 फरवरी को सायं 7.30 बजे मां भगवती की 108 दीपों से महाआरती के बाद 8  बजे विद्याधाम परिसर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। मां हर वर्ष इस दिन अपने भक्तों को रथ में विराजित होकर, स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत होकर दर्शन देने निकलती है। स्वामी गिरिजानंद सरस्वती वेद वेदांग विद्यापीठ के विद्यार्थी एवं बटुक इस रथ को अपने हाथों से खींचते हुए चलेंगे। गुरुवार 10 फरवरी को सायं 6 बजे से भव्य पुष्प बंगला सजेगा, जिसमें माँ पराम्बा के दिव्य और अलौकिक दर्शन होंगे। उधर आश्रम के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 21 विद्वानों द्वारा किए जा रहे सग्रहमख शिव-शक्ति महायज्ञ में प्रतिदिन स्वाहाकार की मंगल ध्वनि गूंज रही है। यहां ललिता सहस्त्रार्चन एवं महारुद्र से सग्रहमख शिव-शक्ति महायज्ञ में अब तक साढ़े 3 लाख आहुतियां समर्पित की जा चुकी है। 10 फरवरी को महायज्ञ में मां को प्रिय पदार्थों, त्रिमधु, मालपुआ, खिरान, गन्ना, पान, मौसमी फल, हलवा एवं अन्य व्यंजनों की विशेष आहुतियां देकर जनकल्याण, कोरोना से मुक्ति एवं समाज में सद्भाव की प्रार्थना की जाएगी। आज भी नित्य नूतन श्रृंगार की श्रृंखला में मां पराम्बा का नयाभिरान श्रृंगार माहेश्वरी के रूप में किया गया, जिनके दर्शनार्थ संध्या से भक्तों का मेला जुटा रहा। बुधवार को शाम 6 बजे से मां का देवी अन्नपूर्णा के रूप में श्रृंगार होगा तथा मां पराम्बा को 56 भोग भी समर्पित किए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।