Religion news – साध्वी ऋतंभरा की रामकथा के लिए दो लाख वर्गफुट में बनेगा भव्य पंडाल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आज से शहर के सभी वार्डों में बैठकों का भी सिलसिला, घर-घर पीले चावल से देंगे न्योता
इन्दौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित श्री अन्नपूर्णा आश्रम परिसर में 26 मार्च से 1 अप्रैल तक राष्ट्रसंत साध्वी ऋतंभरा के श्रीमुख से होने वाली दिव्य राम कथा के लिए दो लाख वर्गफुट मैदान में पांडाल के निर्माण का कार्य शनिवार 5 मार्च से शुरू हो जाएगा।

आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज एवं अखंड धाम आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतनस्वरूप के सानिध्य में विशिष्ठ अतिथियों द्वारा सुबह 11.30 बजे अभिजीत मुहूर्त में इसका शुभारंभ होगा।
आयोजन समिति के विनोद अग्रवाल, रूपकुमार माहेश्वरी, कवि मुकेश मोलवा एवं संजय बांकड़ा ने बताया कि अपने भक्तों में दीदी मां के नाम से लोकप्रिय साध्वी ऋतम्भरा की इस कथा के लिए पिछले तीन माह से तैयारियां चल रही हैं।
इसके तहत शहर के सभी 85 वार्डों में कार्यकर्ताओं की बैठकों, इंदौर-उज्जैन संभाग के 650 गांवों में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों की बैठकों का सिलसिला जारी है। शनिवार को भूमिपूजन के साथ ही शहर में घर-घर पीले चावल के साथ कथा का निमंत्रण देने का अभियान भी शुरू हो जाएगा। कथा स्थल अन्नपूर्णा आश्रम परिसर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की क्षमता वाले पांडाल में बैठक व्यवस्था एवं मैदान के समतलीकरण, वाहनों के पार्किंग आदि काम भी शनिवार से ही प्रारंभ हो जाएंगे।
आश्रम ट्रस्ट के श्याम सिंघल एवं भक्त मंडल के किशोर गोयल ने बताया कि कथा श्रवण के लिए देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में इंदौर आएंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।