Religious And Spiritual News – शुक्र का राशि परिवर्तन: ये 2 राशि वाले संभलकर रहें; राजनीति क्षेत्र में बड़े बदलाव की सम्भावना 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

शुक्र की उच्च राशि मीन है, वहीं धनु राशि में शुक्र का होना सामान्य माना जाता है। हालांकि, शनि, और केतु के साथ शुक्र की मित्रता होती है। वहीं ये बृहस्पति के साथ सामान्य फल देने वाला ग्रह है। ऐसे में शुक्र का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए खास रहेगा। ये ग्रह 30 अक्टूबर को वृश्चिक से निकल कर धनु राशि में आ चुका है।

शुक्र के राशि परिवर्तन से क्या होगा
– धनु राशि में शुक्र होने से धर्म, अर्थ और काम ये तीन पुरुषार्थ सफल होते हैं। शुक्र के प्रभाव से बड़े सामाजिक कार्य पूरे हो सकते हैं।
– धनु राशि में शुक्र के आने से प्रशासनिक और राजनीतिक मामलों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा कहा जाता है।
– शुक्र के राशि परिवर्तन से कई लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे।
– विपरीत लिंग के लोगों के कारण कामकाज में बदलाव होने की भी संभावना है। सुख-सुविधाएं, यात्राएं और शारीरिक सुख संबंधी मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है।

ज्योतिष में शुक्र
– शुक्र या वीनस को ज्योतिष में स्त्री ग्रह भी माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र लाभ के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी कारक होता है।
– व्यक्ति की कलात्मकता का भी विकास होता है। किसी की कुंडली में ये ग्रह कमजोर या मजबूत हो, दोनों ही स्थिति में काफी मायने रखता है।
– ज्योतिष में शुक्र अच्छे कपड़े, विवाह, आमदनी, नारी, ब्राह्मण, पत्नी, यौन जीवन का सुख, फूल, वाहन, चांदी, आनंद, कला, वाद्ययंत्र और राजसी प्रवृत्ति का कारक ग्रह है।
– शुक्र के राशि परिवर्तन होने से इन मामलों संबंधी बदलाव देखने को मिलते हैं।

12 राशियों पर कुछ ऐसा रहेगा असर
– मिथुन, कर्क और मीन राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों की लाइफ में कुछ सुखद परिवर्तन हो सकते हैं।
– मेष, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सामान्य फल देने वाला रहेगा। यानी इन्हें मिले-जुले फल मिलेंगे।
– वृष और मकर राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन अशुभ फल देने वाला रहेगा। इन 2 राशि वालों को इस दौरान संभलकर रहना होगा। पैसों का नुकसान हो सकता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।