Religious And Spiritual News – 2 नवंबर से इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू, बुध के तुला में गोचर होने से बदलाव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

बुध के गोचर से कर्क राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इस राशि के जातकों के पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन विशेष महत्व रखता है। क्योंकि एक ग्रह के परिवर्तन करने पर सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों और 9 ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। नवंबर में तीन बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सबसे पहले 2 नवंबर को बुध ग्रह मंगलवार को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे, फिर 21 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
बुध के तुला में गोचर से कुछ राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बेहद ही प्रभावशाली माना जाता है। यह ग्रह बुद्धि, वाणी के साथ-साथ करियर को भी प्रभावित करता है। ऐसे में जानिये बुध ग्रह का गोचर किन राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।
कर्क राशि: बुध के गोचर से कर्क राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इस राशि के जातकों के पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। करियर में सफलता मिलेगी और धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का गोचर काफी शुभ रहेगा।
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए बुध का तुला राशि में गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। घर में धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी, आय के मार्ग खुलेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि: बुध के गोचर से मकर राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। हालांकि इस दौरान मकर राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
कन्या राशि: बुध कन्या राशि के द्वितीय और तृतीय भाव में रहेंगे। इस दौरान कन्या राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। बुध के गोचर से कन्या राशि के जातकों की आर्थिक परेशानियां दूर होगीं। साथ ही करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार बन रहे हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।